फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JP Nadda meeting in agra: poor performing bjp MLAs will tickets cut in up election 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिए संकेत: खराब परफॉर्मेंस करने वाले विधायकों का कटेगा टिकट

Mon, 09 Aug 2021 10:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 10:18 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को ब्रज क्षेत्र संगठन की बैठक में कहा कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। सूबे में सत्ता की राह ब्रज से ही निकलेगी। 

विज्ञापन
JP Nadda meeting in agra: poor performing bjp MLAs will tickets cut in up election 2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को आगरा में चुनावी मंथन किया। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में हुई भाजपा ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में उन्होंने जहां पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया तो वहीं ब्रज क्षेत्र में कई दिग्गजों के टिकट कटने के संकेत भी दिए। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नॉन परफार्मेंस वाले विधायक अपनी परफार्मेंस सुधार लें। 2022 के चुनाव में नए चेहरों को मौका मिलेगा। टिकट किसी को भी मिले सभी पार्टी के लिए काम करें। उनमें किसी तरह का मतभेद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। सूबे में सत्ता की राह ब्रज से ही निकलेगी। पिछली बार ब्रज में मिली एतिहासिक सफलता को हमें दोबारा दोहराना है। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। रूठों को मनाएं, उनके घर जाएं। हर बूथ पर वरिष्ठ नेता रात्रि प्रवास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता हमारे के लिए सबसे ऊपर है। उनके मान-सम्मान का पूरा खयाल रखा जाए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा, ब्रज प्रदेश की राजनीति में सबसे अहम है। कार्य योजना के तहत सभी से मिलना-जुलना शुरू कर दें। उनके साथ मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव मौजूद रहे।

संगठन में नई उर्जा का संचार
भाजपा की संगठनात्मक दृष्टि से ब्रज में 19 जिले शामिल हैं। जिनमें 67 विधानसभा सीट हैं। 2017 में भाजपा को 57 सीटें मिलीं हैं। इस एतिहासिक प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती से जूझ रहे ब्रज क्षेत्र संगठन में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई ऊर्जा का संचार कर गए। 

दो सत्रों में हुई संगठनात्मक बैठक में उन्होंने पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को ब्रज का राजनीतिक महत्व समझाया। ब्रज को केसरिया किला बताया। ब्रज के 50 से अधिक विधायक, सांसद व मंत्रियों के साथ जेपी नड्डा ने एक-एक सीधा संवाद किया। 

उन्हें संगठन को महत्व देने का पाठ पढ़ाते हुए संगठन व सरकार के बीच सेतु की तरह काम करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, मंत्री जयवीर सिंह व विधायकगण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed