फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   joy of Shri Ram life consecration festival in Ayodhya remained at its peak in Agra also

Ram Mandir: चरम पर उल्लास... हर ओर गूंजा रामनाम, रामधुन में रमे रहे लोग; निकाले जुलूस, दीपदान और की आतिशबाजी

Tue, 23 Jan 2024 02:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 02:35 PM IST
सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा में भी उत्साह चरम पर रहा। हर ओर रामनाम गूंजा और लोग रामधुन में रमे रहे। जुलूस निकाले गए। दीपदान और आतिशबाजी की गई। 

विज्ञापन
joy of Shri Ram life consecration festival in Ayodhya remained at its peak in Agra also
Ram Mandir: चरम पर उल्लास... हर ओर गूंजा रामनाम, रामधुन में रमे रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का उल्लास सोमवार को ताजनगरी आगरा में चरम पर पहुंच गया। पिछले तीन दिनों से मंदिर व घरों में धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। हर गली और नुक्कड़ पर श्रीराम यात्राएं निकालीं। भगवा, राम पताकाओं के साथ राम आएंगे...की धुन पर रामभक्त थिरकते रहे। मंदिरों, सोसाइटियों, कॉलोनियों, व्यावसायिक संस्थानों में भी सुंदरकांड, रामायण पाठ, आरती और भंडारे हुए। शाम को यमुना के घाटों, घरों और मंदिरों में दीपदान कर दीपोत्सव मनाया गया।

विज्ञापन


घर-घर में भगवान राम की छवि वाले भगवा ध्वज फहराए गए। दिन में सुंदरकांड, हवन-पूजन के बाद शाम को महिलाओं और बच्चों ने दीप जलाए। आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगा हो उठा। इसके पहले सूर्योदय के साथ ही मंदिरों में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर रामभक्तों का सैलाब उमड़ा, जो अपने वाहनों पर रामलला की ध्वजा लेकर निकले। जय श्रीराम के नारों से सड़कें गूंज उठीं। बोदला सिकंदरा रोड पर सब्जी मंडी एसोसिएशन ने भगवान राम की झांकी सजाई, जिसमें पूरे परिसर को भगवा गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। इस झांकी को देखने वालों के कारण बोदला सिकंदरा रोड पूरे दिन जाम बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

joy of Shri Ram life consecration festival in Ayodhya remained at its peak in Agra also
Ram Mandir: चरम पर उल्लास...निकाले जुलूस - फोटो : अमर उजाला
वहीं भंडारों के कारण हर चौराहे पर भीड़ रही। राजामंडी बाजार, मदिया कटरा तिराहा, खंदारी, बोदला, कमला नगर, बेलनगंज, सदर बाजार सहित कई जगह एलईडी लगाकर अयोध्या का सीधा प्रसारण देखा गया। भक्तों की टोलियां सुबह से से शाम तक सड़कों पर रामनामी दुपट्टा डालकर जश्न मनाती रहीं। मंदिरों में भव्य आयोजनों में लोगों ने हिस्सेदारी की। शाम को महाआरती के बाद आतिशबाजी की गई।

गली गली गूंजी रामधुन

अयोध्या में 32 साल तक टाट में रहे रामलला का भव्य मंदिर बनने और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरे शहर में दिवाली जैसी जगमग रही। गली गली रामधुन गूंजती रही। नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जुड़े शहर के 63 चौराहों पर पीए सिस्टम से रामधुन गूंजती रही। नौ चौराहों पर एलईडी स्क्रीन पर पूरे दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण चला।

स्क्रीन पर छवि देख करने लगे नमन

स्कूलों और चौराहों पर लगाई गई स्क्रीन में अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया गया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। प्रभु का विग्रह देख लोगों ने हाथ जोड़ नमन किया। हरीपर्वत चौराहे पर स्क्रीन में आयोजन देख रहे 62 साल के दिनेश चंद खटीक ने बताया कि जीवन धन्य हो गया। अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन जरूर करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed