फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Joy has filled Nanda's home; hail to Kanhaiyalal...

Agra News: नंद के आनंद भयाै, जय कन्हैयालाल की...

Sat, 05 Sep 2026 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Joy has filled Nanda's home; hail to Kanhaiyalal...
बाह: कृष्ण जन्माष्टमी पर हुई आकर्षक सजावट एवं सजाई गई झाकियां
आगरा। भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर आधी रात को महायोगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। गांव-कस्बों में देवालयों पर आकर्षक सजावट की गई। घर-घर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। मध्य रात्रि में कृष्ण के जन्म के साथ ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

बाह, बिजौली, जरार, जैतपुर, चित्राहाट, शाहपुर ब्राह्मण, बासौनी, बाघराजपुरा, मढ़ेपुरा, नंदगवा आदि इलाकों में कृष्ण जन्म का उत्सव उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। देर रात तक भजन कीर्तन में आस्था एवं भक्ति परवान चढ़ी। जगह जगह पर पंजीरी और चरनामृत का वितरण किया गया। फतेहपुर सीकरी के मंदिर सतरंगी रोशनी से जगमग होते रहे। गुड की मंडी स्थित प्राचीन श्री बनखंडी महादेव मंदिर में महंत आचार्य रामदास महाराज के सानिध्य में विभिन्न तरह की झांकियां एवं स्वरूप सजाएं गए। रात 12:00 बजते ही लड्डू गोपाल जी को पंचामृत एवं गंगाजल से स्नान कराकर भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया l
विज्ञापन

किरावली के मौनी बाबा मंदिर, दाऊजी मंदिर, हनुमान मंदिर और दूधाधारी मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया। अकोला के बड़े हनुमान मंदिर, श्रीघासी बाबा मंदिर, महादेव मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। मंदिरों में कृष्ण जन्म की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। खेरागढ़ के कई मंदिरों में छप्पन भोग सजाया गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही जयघोषों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने शंख झालर के साथ आरती पूजन कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरणामृत और पंजीरी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रत खोला। अछनेरा सीएचसी, थाना परिसर सहित कस्बे के सभी प्रमुख मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। चारों ओर डीजे, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भजनों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।पिनाहट के मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। लादूखेड़ा में घर-घर श्री कृष्ण की ग्वाल वालों के साथ झांकी सजाई गई। इस दौरान रामगिरी महाराज, निर्रोत्तमदास, मुकेश चंद शास्त्री आदि मौजूद रहे।

फतेहाबाद के हनुमान मंदिर, होली डांडा महादेव मंदिर, बिहारी जी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम तीन बजे न्यू हनुमान नगर से परंपरागत बिहारी जी का डोला निकाला गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। शमसाबाद में मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा। मटकी फोड़ने वाले विजेता को ट्रस्ट की ओर से उचित इनाम देकर सम्मानित भी किया गया। इस दाैरान राजीव कुमार, अमन शर्मा, श्रीकांत सविता, हरिओम शर्मा, पवन शाक्य आदि माैजूद रहे। जगनेर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कान्हा एवं राधारानी रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बाल कृष्ण और राधा रूपों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

बाह: कृष्ण जन्माष्टमी पर हुई आकर्षक सजावट एवं सजाई गई झाकियां

बाह: कृष्ण जन्माष्टमी पर हुई आकर्षक सजावट एवं सजाई गई झाकियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed