फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jones Mill 140 Illegal construction Found In Surver

जोंस मिल: एक किलोमीटर लंबी नहर की जमीन पर मिले 140 अवैध निर्माण

Tue, 22 Sep 2020 12:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Sep 2020 12:03 PM IST
सार

सोमवार को तीनों विभाग की टीमों ने सुल्तानगंज पुलिया से आगे जांच शुरू की। हीरा टॉकीज तक जांच में 105 फीट चौड़ी नहर गायब मिली, जबकि सिंचाई विभाग के नक्शे में नहर थी।

विज्ञापन
Jones Mill 140 Illegal construction Found In Surver
जोन्स मिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंचाई विभाग की 105 फीट चौड़ी नहर की जमीन पर सुल्तानगंज पुलिया से हीरा टॉकीज तक कब्जा हो गया। सोमवार को सर्वे के लिए पहुंची टीम ने यहां एक किलोमीटर लंबी नहर की जमीन पर 140 अवैध निर्माण चिह्नित किए हैं। हालांकि इस मामले में विभाग पहले ही एफआईआर करा चुका है।
विज्ञापन


जोंस मिल के खसरा 2078 में करीब 75 हजार वर्ग गज नहर भूमि मिलने के बाद जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह के आदेश पर नगर निगम, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग टीम पूरी नहर भूमि का सर्वे कर रही है। सोमवार को तीनों विभाग की टीमों ने सुल्तानगंज पुलिया से आगे जांच शुरू की। हीरा टॉकीज तक जांच में 105 फीट चौड़ी नहर गायब मिली, जबकि सिंचाई विभाग के नक्शे में नहर थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : जोंस मिल: 250 बीघा जमीन की 1200 रजिस्ट्री, एक-एक जमीन 20-20 बार बिकी, जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके की स्थिति का मिलान किया, अवैध निर्माण चिह्नि किए गए। निगम के राजस्व निरीक्षक वैभव यादव, अमीन विजय तिवारी, सींचपाल मोहन सिंह व लेखपाल ने मौके पर बने मॉल, मकान, दुकान आदि 140 अवैध निर्माण चिह्नित किए हैं। सींचपाल मोहन सिंह ने बताया कि बिल्डर के खिलाफ नहर भूमि पर अवैध कब्जे का मुकदमा हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

खंदारी तक होगी जांच
मंगलवार को नहर भूमि की जांच हीरा टॉकीज से आगे शुरू होगी। लश्करपुर, नगला पदी से खंदारी तक टीम जांच करेगी। नहर भूमि पर हुए अवैध कब्जों की सूची बनाई जा रही है। निर्माणों को चिह्नित करने के बाद जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed