फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Joint Director of Education's order Absent clerks will be transferred go to school and mark attendance

UP: संयुक्त शिक्षा निदेशक का आदेश...अनुपस्थित बाबुओं का होगा तबादला, स्कूल जाकर लगानी होगी हाजिरी

Wed, 09 Jul 2025 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 09:10 AM IST
सार

संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) ने निरीक्षण कर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को पत्र भेजा था, जिसमें कई बाबुओं और एक शिक्षक के खिलाफ निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
Joint Director of Education's order Absent clerks will be transferred go to school and mark attendance
डीआईओएस कार्यालय, आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जिला विद्यालय कार्यालय में बाबुओं की मनमानी नहीं चलेगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) ने निरीक्षण कर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को पत्र भेजा था, जिसमें कई बाबुओं और एक शिक्षक के खिलाफ निर्देश दिए गए थे। डीआईओएस चंद्रशेखर ने अनुपस्थित बाबुओं का तबादला करने और स्कूल जाकर हाजिरी लगाने का निर्देश जारी किया है। लंबे समय से जमे इन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ससुर की घिनौनी करतूत: बेडरूम में खुफिया कैमरा, पति ने भी रख दी ऐसी शर्त...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन

 

संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) मुकेश चंद्र ने 25 जून को जिला विद्यालय कार्यालय का निरीक्षण किया था। उनको प्रधान सहायक संजय सिंह और संजीव दुबे अनुपस्थित मिले थे। दोनों का स्थानांतरण करने की संस्तुति की है। वरिष्ठ सहायक अतुल का एक दिन वेतन काटने का निर्देश दिया है। प्रतियोगी परीक्षा का कार्य देख रहे बाबू पुनीत रायजादा और शिक्षक योगेश शर्मा को विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है। पुनीत लंबे समय से विद्यालय के स्थान पर कार्यालय में कार्य कर रहे हैं, जबकि शासन की तरफ से अटैचमेंट पर रोक लगी हुई है। बाबू कन्हैयालाल का भी पटल बदल दिया है। इस कार्रवाई से अन्य कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में हलचल मची हुई है।

ये भी पढ़ें -   UP Weather: बरसात को लेकर नया अपडेट...आज से अगले दो दिन बारिश, रुला रही गर्मी से मिलेगी राहत

जेडी फिर पहुंचे डीआईओएस कार्यालय
संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकेश चंद्र ने मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। हर कक्ष में जाकर बाबुओं और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। इसके साथ डीआईओएस-2 और पुस्तकालय की व्यवस्था भी देखीं। यहां पर सभी कार्य सुचारु रूप से होता मिला। जेडी के लगातार निरीक्षण से कार्यालय में बाबुओं की उपस्थिति नजर आने लगी है। इससे शिक्षकों को भी कार्य कराने में परेशानी नहीं हो रही। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि डीआईओएस की तरफ से आख्या भेजी गई है। इसमें सभी निर्देश का पालन किया गया है। हर शिक्षक और बाबू को विद्यालय जाकर हाजिरी लगानी होगी। बिना हाजिरी के वेतन जारी नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed