फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jodhpur Jhaal will be developed as tourist place in agra

पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा जोधपुर झाल, यमुना को भी मिलेगी 'जीवन धार'

Thu, 05 Sep 2019 01:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Sep 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Jodhpur Jhaal will be developed as tourist place in agra
जोधपुर झाल
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में बने जोधपुर झाल में पानी रोकने के लिए सैल्यूस गेट लगाए जाएंगे। चार महीने जल संकट के दौरान इस झील से पानी यमुना में छोड़ा जा सकेगा। सिंचाई विभाग जोधपुर झाल को पर्यटन केंद्र बनाने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन


योजना के तहत जोधपुर झाल का बंधा पक्का कर झील के किनारे बेंच लगाई जाएंगी। बता दें कि मानसून से पहले अमर उजाला ने जोधपुर झाल को कृत्रिम झील बनाकर पानी रोकने की मुहिम को आवाज दी थी।
विज्ञापन


जलाधिकार फाउंडेशन ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अवधेश शर्मा से इस संबंध में मुलाकात की। जलाधिकार के अध्यक्ष डा. अनुराग शर्मा ने बताया कि चार सैल्यूस गेट लगाकर पानी को रेगुलेट करने की मांग थी, जिस पर सिंचाई विभाग काम शुरू कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

55 हेक्टेयर में फैला है जोधपुर झाल

अधिशासी अभियंता अवधेश शर्मा ने बताया कि जोधपुर झाल के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। बारिश और कैनाल का पानी इसमें रुक पाएगा। बता दें कि जोधपुर झाल 55 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसमें 1100 मीटर लंबा मिट्टी का बंधा है। 

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि इस कृत्रिम झील को विकसित कराना मेरी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री जलशक्ति पर जोर दे रहे हैं। जल संरक्षण के साथ यह झील यमुना में पानी के संकट के समय मददगार होगी। सिंचाई विभाग से जल्द काम शुरू कराया जाएगा:

ब्रिटिश काल में आगरा कैनाल से परिवहन वाले पानी के जहाज जोधपुर झाल ही रुकते थे। इस कृत्रिम झील में 1875 की पट्टिका लगी है। बाद में आगरा कैनाल का परिवहन की जगह केवल सिंचाई के लिए इस्तेमाल शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed