फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Job in Police Man Fraud Three Lakh Rupees With Woman

पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, गृह मंत्रालय में बताई थी तैनाती

Fri, 08 Nov 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 Nov 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Job in Police Man Fraud Three Lakh Rupees With Woman
सांकेतिक तस्वीर
गृह मंत्रालय में रिश्तेदार की तैनाती के नाम पर नौकरी लगवाने की बात कहकर एक महिला व उसकी बेटी ने एक महिला से तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस महिला ठगों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर में नंदगांव निवासी पिंकी चौहान पत्नी विनोद राघव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2013 में पुलिस भर्ती में सहेली कल्पना पुत्री राजपाल सिंह निवासी रम्पुरा थाना जलेसर ने आवेदन किया था। इस भर्ती पर बाद में रोक लग गई थी।
विज्ञापन


नौ अप्रैल 2016 को परिचित विमलेश पुत्री नेत्रपाल और मां राकेश पथरिया निवासीगण अरुणा नगर ने लखनऊ में गृह मंत्रालय में तैनातरिश्तेदार का हवाला देकर कल्पना की पुलिस में नौकरी लगवाने की गारंटी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसके लिए तीन लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार मां-बेटी की बातों में फंस कर उन लोगों ने कई बार में तीन लाख रुपये दिए। तीन साल बाद भी नौकरी न लगने पर जब पैसा लौटाने की बात कही तो आरोपी मां-बेटी आना कानी करने लगीं।

कुछ लोगों के बीच हुई पंचायत में मां-बेटी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। 25 अक्तूबर 2019 को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मां-बेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।

जेवरात गिरवी रखकर दी गई थी रकम
नौकरी की चाह में आवेदक व उसकी सहली ने अपने गहने गिरवी रख दिए। कल्पना पर रुकम कम पड़ी तो सहेली पिंकी ने भी अपने जेवर गिरवी रखे और एक लाख रुपये उधार लेकर मांगी गई रकम पूरी की। 

पांच बार में दिए तीन लाख
तीन लाख रुपये का भुगतान पांच बार में किया गया। बताया कि मुथुट फाइनेंस पर जेवर गिरवी रखकर 76 हजार रुपये दिए। फिर पिंकी ने अपने जेवर रखकर  41 हजार व 50 हजार अर्बन बैंक से निकाले। 20 हजार रुपये कर्ज लेकर एक लाख 87 हजार रुपये दिए। इसके बाद एक लाख 13 हजार रुपये पुन: कर्जा लेकर कुल तीन लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed