फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jitendra died after being burnt in the fire caused by gas leakage, six more people referred to Delhi

Agra News: गैस रिसाव से लगी आग में झुलसे जितेंद्र की मौत, छह और लोग दिल्ली रेफर

Mon, 25 Aug 2025 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jitendra died after being burnt in the fire caused by gas leakage, six more people referred to Delhi
आगरा। पुरा जसोल गांव में 22 अगस्त की रात सिलिंडर से गैस रिसाव रोकने के दौरान आग की लपटों में घिरकर झुलसे जितेंद्र (44) को शनिवार की रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार की सुबह उपकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की रात मृतक का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं जितेंद्र को बचाने में झुलसे छह और लोगों को दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुरा जसोल गांव में 22 अगस्त की रात सिलिंडर से गैस रिसाव रोकने रसोई में गए जितेंद्र लपटों में घिर गए थे। आग की लपटों में घिरे जितेंद्र को बचाने में परिवार और पड़ोस के 14 लोग झुलस गए थे। सभी का इलाज चल रहा है। रूह कंपा देने वाले हादसे के बाद पुरा जसोल गांव में मातम पसरा है। गांव के लोग हृदय विदारक हादसे के मंजर के जिक्रभर से कांप जाते हैं। आग से झुलसे देवेंद्र प्रताप, आनंद प्रताप, प्रीती, कुमकुम के बाद जितेंद्र के पिता भागीरथ, उमाशंकर एवं उनकी पत्नी चंद्रावती, बेटा अभिलाष, केसर देवी और उनके बेटे सुरेंद्र को भी एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

--------------
सदमे में पत्नी, चार बच्चों की परवरिश बनी चुनाैती


आग से झुलसे भागीरथ जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। उनके बेटे जितेंद्र की मौत हो गई। जितेंद्र की माैत से पत्नी संगीता सदमे में हैं। जितेंद्र अपने पिता के साथ खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। जितेंद्र के बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। संगीता के सामने तीन बेटियों कुमकुम (15), दिव्या एवं नव्या (13) और बेटा शिवम (17) की परिवरिश की पहाड़ सी चुनौती है। उसे नहीं सूझ रहा कि बेटे-बेटियों की परिवरिश कैसे होगी। ससुर भागीरथ और बेटी कुमकुम का इलाज कैसे कराएगी। दोनों बेटी दिव्या के साथ हादसे में झुलस गए थे। गांव के लोग भी संगीता और उसके परिवार के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed