फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jitendra and Simran most expensive players

जितेंद्र और सिमरन सबसे महंगे खिलाड़ी

Tue, 22 Feb 2022 01:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Jitendra and Simran most expensive players
आगरा। एंब्रोस आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग के लिए लगी बोली में बुलंदशहर के जितेंद्र सिंह और मुरादाबाद की सिमरन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। जितेंद्र सिंह को सैक वॉरियर्स ने 53,000 में और सिमरन को अफसर स्मैशर ने 31,000 रुपये में खरीदा। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित लीग 11 मार्च से शुरू होगी। फाइनल 16 मार्च को होंगे। लीग के लिए पांच टीमों ने बोली लगाई।
विज्ञापन

आगरा क्लब में सोमवार की शाम पांच बजे नीलामी शुरू हुई। अफसर स्मैशर, सैक वॉरियर्स, विल्स बर्ड चैलेंजर्स, जीवीआर टाइगर व टीसा टीम के मैनेजमेंट ने बोली लगाई। खिलाड़ी जितेंद्र सिंह, हिमांशु तिवारी, डीपी थापा, रविंद्र सिंह, आगरा के आयुष अग्रवाल, दक्ष गौतम, आदित्य गौड़, अमन सक्सेना, कैप्टन भैया, चिराग यादव और महिलाओं में सिमरन और राधा ठाकुर मुख्य रूप से नीलामी में शामिल हुए। चार घंटे चली नीलामी का संचालन आशीष जसरोटिया, सुमित कपूर, राहुल गोगिया और संतोष तिवारी ने किया।
विज्ञापन

लीग की आयोजन समिति का भी गठन किया गया है। समिति में अध्यक्ष अभय गुप्ता, उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान हैं। संरक्षक महेश नौटियाल, सचिव जितेंद्र सिंह व संयोजक नंदी रावत को बनाया गया है। इस मौके पर पांचों टीमों के नए लोगो का अनावरण किया गया। संघ के अध्यक्ष विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, कोषाध्यक्ष आसिफ अली आदि ने विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने खेल के प्रारूप में परिवर्तन किया है। सिंगल्स को हटाकर एक और डबल्स वर्ग को जोड़ा गया है। महेश नौटियाल ने बताया कि आगरा डबल्स का एक बहुत बड़ा सेंटर बनता जा रहा है। यहां के बच्चों ने डबल्स में अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रारूप में बदलाव का यह एक बड़ा कारण है। नए प्रारूप में मिक्स्ड डबल्स, ओपन डबल्स, 60 प्लस व 70 प्लस डबल्स खेले जाएंगे। प्रत्येक दिन लाइट एंड साउंड शो और सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed