फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jila Panchayat By Election Agra Political News

आगराः सीकरी में तीन वार्ड सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन तय, नामांकन के लिए पहुंच रहे प्रत्याशी

Sat, 25 Jan 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 25 Jan 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jila Panchayat By Election Agra Political News
कलक्ट्रेट आगरा - फोटो : अमर उजाला
खंदौली द्वितीय के वार्ड छह में जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी के कार्यालय में गुरुवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हो सका था। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन था। नामांकन के लिए राकेश बघेल, पवन, अरुण कुमार ने परचे खरीदे थे।
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए होने वाले चुनाव को भी नामांकन पत्रों की खरीद की गई। नामांकन पत्रों की जांच 27 जनवरी को होगी। जिले में जिला पंचायत सदस्य के एक, प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार पद और ग्राम पंचायत सदस्य के 16 पद रिक्त है। खंदौली के वार्ड छह में जिला पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश के निधन के चलते यह वार्ड रिक्त हुआ था। यह वार्ड अनारक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मत पेटिकाओं से होगा चुनाव
उप चुनाव में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का उपयोग नहीं किया जाएगा। यह चुनाव मत पेटिकाओं से ही होगा। उधर, ग्राम पंचायत व
प्रधान पदों के लिए ब्लाक कार्यालयों पर ही प्रक्रिया की जा रही है। 

सीकरी में तीन वार्ड सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन तय
फतेहपुर सीकरी में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम प्रधान के रिक्त पदों के चुनाव के लिए शुक्रवार को एक महिला ने वार्ड सदस्य का नामांकन दाखिल किया। दो दिनों में नामांकन पत्रों की संख्या कुल तीन हैं। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोझोली के वार्ड तीन से गीता देवी पत्नी गजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया।

नूरपुर के वार्ड पांच से अंजनि देवी पत्नी ओमप्रकाश और ग्राम पंचायत कराही के वार्ड सात से कमलेश पत्नी भूदेव बृहस्पतिवार को नामांकन कर चुकी हैं। एक-एक नामांकन होने के कारण तीनों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed