फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jholachap Injection To Youngman In Case Of Leg Injury Death Family Protests

लापरवाहीः चोट की पट्टी बंधवाने गए युवक को झोलाछाप ने लगा दिया इंजेक्शन, मौत

Mon, 28 Sep 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Sep 2020 12:12 AM IST
सार

झोलाछाप ने उसे पैर की चोट की पट्टी करने के साथ एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन से रिएक्शन हो जाने से सुरेश की मौत हो गई।

विज्ञापन
Jholachap Injection To Youngman In Case Of Leg Injury Death Family   Protests
सुरेश का फाइल फोटो और परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाली कस्बे के मुख्य बाजार में झोलाछाप के यहां पैर में चोट के लिए पट्टी कराने गए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मुख्य बाजार में जाम लगा दिया।
विज्ञापन



लगभग आधा घंटे तक जाम लगे रहने से लोगों को समस्याएं हुईं। झोलाछाप फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर झोलाछाप के खिलाफ पटियाली कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  खुशखबरः कोरोना महामारी के खौफ के बीच एक बार फिर हाथों में खनकेगी सुहागनगरी की चूड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव आजादनगर निवासी सुरेश(40) पुत्र प्यारे लाल के पैर में खेत में काम करते समय चोट लग गई। वह पैर की चोट के लिए पट्टी कराने नरदौली रोड स्थित मुख्य बाजार में रक्षपाल सिंह के क्लीनिक पर गया। झोलाछाप ने उसे पैर की चोट की पट्टी करने के साथ एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन से रिएक्शन हो जाने से सुरेश की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया और क्लीनिक के बाहर शव रखकर मुख्य बाजार में जाम लगा दिया। लगभग आधा घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाया।


झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर झोलाछाप फरार हो गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी झोलाछाप रक्षपाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पटियाली कोतवाली में दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

झोलाछाप की लापरवाही से पटियाली में एक व्यक्ति की जान चले जाने का मामला संज्ञान में आया है। पटियाली चिकित्साधीक्षक को निर्देशित किया है कि वे पूरे मामले की जांच करें- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।

झोलाछाप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है- शैलेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed