{"_id":"5d471e588ebc3e6d16353399","slug":"jholachap-medical-store-running-clinic-health-department-will-take-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर को बनाया क्लीनिक, झोलाछाप कर रहा था उपचार, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर को बनाया क्लीनिक, झोलाछाप कर रहा था उपचार, वीडियो वायरल
Mon, 05 Aug 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्ट्रोर पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौली के मुल्ला की प्याऊ स्थित अंशु मेडिकल स्टोर में क्लीनिक चल रहा था। मलेरिया समेत कई बीमारियों के मरीजों का उपचार किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के छापे में मेडिकल स्टोर में सात मरीज भर्ती मिले।
एक को तो ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। उपचार डॉक्टर नहीं, बल्कि एक झोलाछाप कर रहा था। एसीएमओ ने स्टोर संचालक को नोटिस दिया है। साथ ही कार्रवाई के लिए ड्रग विभाग को लिखा है।
मेडिकल स्टोर का संचालक महेश कुमार है। वह फार्मासिस्ट है, लेकिन मौके पर नहीं था। मेडिकल स्टोर के बाहर बोर्ड भी नहीं लगा था। पूछने पर पता चला कि अंशु मेडिकल स्टोर के नाम से पंजीकरण है। स्टोर पर सुनील कुमार मरीजों का इलाज कर रहा था। उसने बताया कि वह स्नातक तक पढ़ा है।

टीम को अंदर आला सहित अन्य उपकरण मिले। महिला मरीज को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। चार से पांच कर्मचारी भी लगे हुए थे। करीब 15 किलोग्राम बायोमेडिकल वेस्ट पड़ा मिला। टीम के सदस्यों ने ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर से संपर्क कर मामले की जानकारी दी।
सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कपूर के मुताबिक संचालक को नोटिस दिया है। रिपोर्ट ड्रग विभाग को दी जाएगी। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि सोमवार को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।