फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jholachap Gave Treatment To Corona Positive Patient

मैनपुरीः कोरोना पॉजिटिव का इलाज कर रहा था झोलाछाप, विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 08 May 2020 06:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 May 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Jholachap Gave Treatment To Corona Positive Patient
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी थाना कोतवाली के गांव नगला गुरुबख्श में कोरोना पॉजिटिव का इलाज करना एक झोलाछाप को भारी पड़ गया। कोरोना पॉजिटिव का इलाज करने और अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने के मामले में उसके खिलाफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला के चिकित्सा अधीक्षक ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर से सटे गांव नगला गुरुबख्श निवासी शिवकुमार उर्फ सोनू शाक्य गांव में एक क्लीनिक का संचालन कर रहा था। गांव का ही रहने वाला एक दिव्यांग युवक दिल्ली में सब्जी बेचता था। लॉकडाउन में वह दिल्ली से गांव आ गया था, उसका इलाज शिवकुमार ने किया था।
विज्ञापन


जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सात मई को जब अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया तो गांव में शिवकुमार क्लीनिक का संचालन करते मिला। जब जांच हुई तो पता चला शिवकुमार का न तो कोई पंजीकरण है और न ही उसके पास कोई चिकित्सकीय अभिलेख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पपेंद्र कुमार ने शिवकुमार के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच सिविल लाइन चौकी प्रभारी अमित सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने शिवकुमार की तलाश शुरू कर दी है। शिवकुमार क्लीनिक का ताला बंद करके घर से लापता है। है। 

इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पपेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शिवकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी करने, धारा 144 का उल्लंघन करने, महामारी अधिनियम, बिना पंजीकरण के अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन करने की धाराओं में थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के अभियान रहे बेअसर
झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कई बार अभियान चलाए हैं। शहर से सटे गांव में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे क्लीनिक पर आज तक किसी की नजर नहीं पड़ी है। आरोपी क्लीनिक संचालक जिला अस्पताल में संविदा पर नर्स के रूप में तैनात था। बीते वित्तीय वर्ष में संविदा बहाल न होने पर उसे जिला अस्पताल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed