फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jholacchap,illegal medical activities,jholachhap doctor kasganj,jholachhap doctor UP

झोलाछाप डॉक्टर: आधा अधूरा ज्ञान, लगातार ले रहा जान

Mon, 28 Sep 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
jholacchap,illegal medical activities,jholachhap doctor kasganj,jholachhap doctor UP
कासगंज। चिकित्सा के क्षेत्र का आधा अधूरा ज्ञान जान मुसीबत में डाले हुए है। कोई कार्रवाई न होने से झोलाछाप आए दिन लोगों की जान ले रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर इन झोलाछाप पर शिकंजा कसने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम क्यों है। हालांकि विभाग हर बार यही दावा करता है कि झोलाछापों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

केस-1
तीन जून, 2020 को कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नदरई में झोलाछाप के इलाज से महिला सोमवती की जान चली गई। परिजनों ने काफी हंगामा किया। झोलाछाप फरार हो गया, आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

केस-2
23 जुलाई, 2020 को गंजडुंडवारा के गनेशपुर में झोलाछाप के यहां उपचार के दौरान आठ वर्षीय रीतेश की मौत हो गई। बालक के पिता मोनू की तहरीर पर गंजडुंडवारा में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस जांच जल्द पूरा करने का दावा कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
रविवार को पटियाली के मुख्य बाजार में झोलाछाप के यहां उपचार को गए युवक की मौत हो गई। परिजनों ने जाम लगाया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, झोलाछाप फरार है। स्वास्थ्य विभाग जांच के हवाई दावे कर रहा है।
आंकड़े की नजर से-
- 52 पंजीकृत चिकित्सक हैं जिले भर में
- 29 सरकारी चिकित्सक हैं जिले में तैनात
झोलाछापों के खिलाफ निंरतर अभियान चल रहा है। सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में झोलाछापों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
फरार झोलाछाप की तलाश में दबिश, जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग
पटियाली। पटियाली में रविवार को झोलाछाप के इलाज के बाद हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस और स्वास्थ्य महकमा जांच में जुटा है। झोलाछाप की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी झोलाछाप के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और अब उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक वह हाथ नहीं आया है। इधर, पटियाली चिकित्साधीक्षक कई बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका है।
मामले की जांच पटियाली चिकित्साधीक्षक को सौंपी है। उनसे जल्द ही जांच आख्या मांगी गई है। जांच आख्या आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। -डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।

झोलाछाप फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। शीघ्र ही आरोपी झोलाछाप की गिरफ्तारी की जाएगी। - शैलेंद्र गौतम, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed