{"_id":"5ed354978ebc3e904032efa9","slug":"jharkhand-girl-sold-in-the-name-of-marriage-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी कराने के नाम पर युवती को बेचा, खरीदने वाले ने भी किया सौदा, लॉकडाउन में खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी कराने के नाम पर युवती को बेचा, खरीदने वाले ने भी किया सौदा, लॉकडाउन में खुला राज
Sun, 31 May 2020 01:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 31 May 2020 01:53 PM IST
सार
- दूसरी जगह फिर से दो लाख रुपये में बेचने की तैयारी, परिचितों के साथ थाना सीकरी पहुंची पीड़ित युवती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान से आगरा के फतेहपुर सीकरी आ रहे प्रवासी श्रमिकों की सूचना पर शनिवार को थाना पुलिस बार्डर से तीन महिलाओं समेत एक युवक को थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक युवती को झारखंड से लाकर भरतपुर जिले में शादी के नाम पर रुपये लेकर एक व्यक्ति को बेचा गया था।
अब फिर से दो लाख में उसका दूसरी जगह भी सौदा कर दिया गया था। उसके गांव का एक युवक उसे अपनी मां और सौतेले पिता के चंगुल से निकाल कर पैदल ही घर ले जा रहा था। युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट झारखंड के जिला हजारीबाग के थाना बरी में दर्ज है।
भरतपुर जिला के थाना कुम्हेर के एक गांव निवासी युवक से 10 वर्ष पूर्व झारखंड़ की युवती से शादी कर ली थी। आरोप है कि यह युवक पांच माह पूर्व अपनी ससुराल गया था। वहां से एक युवती को शादी कराने के बहाने ले आया। यहां एक व्यक्ति से रुपये लेकर उसे सौंप दिया।

दो लाख रुपये में किया था सौदा
इधर, 14 अप्रैल को उसी व्यक्ति का सौतेला बेटा अपनी बहन और पत्नी के साथ मां से मिलने राजस्थान आया। जहां गांव की युवती को देखकर दंग रह गया। युवक का आरोप है कि उसका सौतेला पिता और मां इस युवती को दो लाख रुपये में अब दूसरी जगह भेजने की तैयारी में थे।
इसकी जानकारी होने पर वो तीन दिन पहले वहां से युवती को लेकर पैदल चल दिया। शनिवार दोपहर को दोनों फतेहपुर सीकरी बार्डर पहुंचे। यहां पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया।
एसएसआई जेपी अशोक के अनुसार युवती की करीब पांच माह पूर्व झारखंड के जिला हजारीबाग के थाना बरी में गुमशुदगी दर्ज है। थाने से संपर्क करने पर वहां की पुलिस ने युवती को अभिरक्षा में रखने का अनुरोध किया है।
तीन महीने का साथ...और फिर हुआ ऐसा हादसा, दुल्हन के जोड़े में पति के साथ हुई दुनिया से विदा