फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelry worth approximately one crore stolen from the homes of a Roadways employee and an engineer.

Agra News: रोडवेजकर्मी और इंजीनियर के घर से करीब एक करोड़ के जेवरात चोरी

Wed, 23 Sep 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 23 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth approximately one crore stolen from the homes of a Roadways employee and an engineer.
नगला परिमाल में मुकेश चाहर के घर में विखरा पड़ा सामान।
अकोला/आगरा। कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परिमाल गांव में चोरों ने एक ही रात में दो वारदात को अंजाम दिया। महज 200 मीटर के दायरे में स्थित एक रोडवेज क्लर्क और एक इंजीनियर के घरों को निशाना बनाकर चोर लगभग एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी समेट ले गए। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित परिवार अपने कमरों में चैन की नींद सो रहे थे। उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। देर रात ही आंख खुलने पर जब उन्होंने दूसरे कमरों के ताले टूटे और बिखरा हुआ सामान देखा तो घटना का पता चला। पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड की मदद से साक्ष्य जुटाए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नगला परिमाल निवासी मुकेश चाहर रोडवेज में क्लर्क हैं। उन्होंने बताया कि वो शाम को ड्यूटी पर गए थे। घर में पत्नी पूनम, बेटी अर्पिता, दो बेटे आकाश और बंटी दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। रात तकरीबन 1:30 बजे पूनम लघुशंका के लिए उठीं तो उन्हें दरवाजों के ताले टूटे हुए नजर आए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। रात दो बजे करीब मुकेश और पुलिस को जानकारी दी। मुकेश ने बताया कि चोर घर से डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ले गए।
विज्ञापन

दूसरी वारदात मुकेश के घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुई। चोरों ने इंजीनियर अशोक चाहर के घर को निशाना बनाया। वह रोजाना की तरह पत्नी प्रवीना और बेटे शुभांशु के साथ कमरे में सो रहे थे। लगभग 2 बजे चाचा हवलदार लक्ष्मण सिंह ने फोन पर बताया कि पड़ोसी के घर में चोरी हो गई है। वह अपने कमरे से बाहर निकले तो उनके घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे। बगल वाले कमरे में अलमारी का लॉक टूटा और लाॅकर खुला पड़ा था। पूरे घर में बिखरा सामान देखकर वह सन्न रह गए। अशोक चाहर ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से 90 हजार रुपये नकद और तकरीबन 70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ले गए। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की दोनों वारदात की जांच की जा रही है। पुलिस टीमों का गठन किया है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। -आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed