फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelry worth 40 lakhs cheated with woman in the name of job in mainpuri

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगे 40 लाख के जेवरात, आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी

Sat, 08 Aug 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 40 lakhs cheated with woman in the name of job in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
मैनपुरी के खरगजीत नगर में रिश्तेदार के घर रह रही महिला से एक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये आभूषण ले लिए। कई माह बाद भी नौकरी नहीं लगने पर महिला ने आभूषण की मांग की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी लता पुत्री रामगोपाल शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में फुफेरी बहन के घर रहती है। वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात अमित पुत्र शिव सिंह निवासी पालीवाल मोहल्ला जैथरा से हुई। अमित ने लता को नौकरी दिलवाने की बात कहते हुए 15 लाख रुपये की मांग की। इस पर लता ने अमित को पांच लाख रुपये के आभूषण दे दिए। 
विज्ञापन

 


यह भी पढ़ें- 'मैं तुम्हें चाहती हूं, तुम भी मुझे चाहते हो न...' डॉक्टर दीप्ति की मौत की कहानी, पन्नों की जुबानी

विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक माह बाद अमित ने 10 लाख रुपये की मांग की। इस पर महिला ने ससुराल से मिले करीब 10 लाख कीमत के आभूषण और उसे दे दिए। इस प्रकार जून 2020 तक नौकरी के नाम पर अमित ने लता से तकरीबन 40 लाख रुपये के आभूषण ले लिए। इसके बावजूद नौकरी नहीं लगने पर लता ने आभूषण की मांग की तो अमित टालमटोल करने लगा। 

इस पर लता ने 15 जून को मामले की शिकायत पंचायत में की लेकिन फैसला नहीं हो सका। लता का आरोप है कि अब रुपये अथवा आभूषण मांगने पर अमित जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर पीड़िता ने थाने में शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने लता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


यह भी पढ़ें- डॉक्टर दीप्ति की मौत के मामले में नया मोड़, पिता ने कहा- हत्या का केस दर्ज कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed