{"_id":"64a168fba4cff1669c0b4bf8","slug":"jewelry-cash-worth-two-lakh-rupees-stolen-by-breaking-the-locks-of-the-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-323-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मकान के ताले तोड़ कर दो लाख रुपये के जेवर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मकान के ताले तोड़ कर दो लाख रुपये के जेवर नकदी चोरी
Sun, 02 Jul 2023 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 02 Jul 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
मकान के ताले तोड़ कर दो लाख के जेवर नकदी चोरी
-शिवसिंहपुर में हुई घटना, बेवर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर में चोरों ने 17 जून की रात एक मकान के ताले तोड़ कर करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर निवासी प्रेमराज सिंह ने बताया कि 17 जून की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात के समय चोरों ने ताले तोड़ कर कमरे में रखी अलमारी व बक्सों से एक सोने की चेन, अंगूठी, झाले, पायल, 22 हजार रुपये की नकदी सहित करीब दो लाख रुपये की चोरी कर ली। अगले दिन सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हो सकी। घटना के संबंध में पीडि़त की ओर से तहरीर दी गई।