फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelry cash worth 2.50 lakh stolen from three houses in Mohalla Mirkichiya

मोहल्ला मिरकिचिया में तीन घरों से 2.50 लाख के जेवर नकदी चोरी

Wed, 22 Dec 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Jewelry cash worth 2.50 lakh stolen from three houses in Mohalla Mirkichiya
बेवर में मोहल्ला मिरकिचिया में चोरी के बाद फैला पड़ा सामान - फोटो : MAINPURI
बेवर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया में मंगलवार की चोरों ने तीनों घरों में चोरी की वारदात अंजाम दिया। चोर करीब 2.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए। पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आए दिन हो रही वारदातों से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी नरेश कुमार मंगलवार की रात खाना खाने के बाद परिजनों के साथ एक कमरे में सो रहे थे। रात को किसी समय घर में दाखिल हुए चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से में रखी सोने की चार अंगूठी, चांदी के पांच सिक्के, पायल आदि सामान चोरी कर लिया। इसी रात चोरों ने मोहल्ला निवासी अरुण कुमार के घर में भी वारदात अंजाम दी। चोर घर से करीब 20 हजार रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। वहीं चोरों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथलेश कुमारी के घर के भी ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन

चोर घर से 10 हजार रुपये की नकदी, 10 ग्राम सोने के कुंडल आदि सामान चोरी कर ले गए। चोर तीनों ही वारदात में करीब ढाई लाख रुपये जेवर व नकदी चुरा ले गए। बुधवार की सुबह चोरियों की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आए दिन क्षेत्र में हो रहीं चोरी की वारदातों से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed