{"_id":"68e42e3c0c90ae431a00639a","slug":"jewellery-worth-lakhs-stolen-after-making-mobile-traders-family-unconscious-agra-news-c-410-1-yam1001-118-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मोबाइल व्यापारी के परिवार को बेहोश कर लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मोबाइल व्यापारी के परिवार को बेहोश कर लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर मोबाइल व्यापारी के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर चार लाख से अधिक के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
रामबाग निवासी राकेश कुशवाह ने बताया कि सोमवार देर रात करीब दो बजे चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे सभी गहरी नींद में सो गए। इसके बाद पिता नीरज कुशवाह के कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर चोर सोने की चार अंगूठियां, एक लर, पाजेब और करीब दस हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा मिला और सभी के सिर भारी लग रहे थे। अलमारी खोलकर देखा तो आभूषण और नकदी गायब थे। चोरी गई वस्तुओं की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है