{"_id":"68a958b3db5b95e0e30d9778","slug":"jewellery-stolen-by-breaking-the-shutter-of-a-jeweller-s-shop-thieves-had-cut-off-power-before-incident-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: ज्वैलर्स की दुकान से चोरी...वारदात से पहले चोर ने की ऐसी हरकत, ताकि पुलिस पकड़ न सके; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ज्वैलर्स की दुकान से चोरी...वारदात से पहले चोर ने की ऐसी हरकत, ताकि पुलिस पकड़ न सके; देखें वीडियो
Sat, 23 Aug 2025 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:29 AM IST
सार
आगरा के थाना थाना ट्रांस यमुना से 100 मीटर दूर ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर 2.5 लाख के आभूषण चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना से 100 मीटर दूर मां पीतांबरा ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर चोर 2 से अधिक के लाख के आभूषण चुरा ले गए। चोर दुकान में शॉल ओढ़कर आया था। चोरी की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
कृष्णा एंक्लेव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पहले कृष्णा एंक्लेव में थी। वहां से उन्होंने 10 जुलाई को 100 फीट मार्ग, कालिंदी बिहार में मां पीतांबरा ज्वैलर्स की ओपनिंग की थी। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह 7 बजे पड़ोसी दुकानदार तुषार ने फोन करके बताया। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित ने बताया कि चोर दो किलो चांदी के आभूषण और 12 हजार के आर्टिफिशियल आभूषण चोरी कर ले गए। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर चोर की तलाश की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन