फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from retired Subedar's house

Agra News: रिटायर्ड सूबेदार के घर से लाखों के आभूषण-नकदी चोरी

Thu, 15 Jan 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from retired Subedar's house
मलपुरा। आगरा जगनेर रोड स्थित कस्बा मलपुरा में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े लाखों रुपए के आभूषण चोरी होने से हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पीड़ित के घर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




मलपुरा निवासी रिटायर्ड सूबेदार देवेंद्र पाल सिंह ने बताया है बुधवार दोपहर दो बजे वह अपने दूसरे मकान पर गए थे। वहां निर्माण कार्य चल रहा है। घर के बाहर में गेट का ताला लगाकर पत्नी पुष्पा देवी भजन कीर्तन में गई थीं। शाम को लगभग 5:00 के बाद जब वह घर पहुंचे, तो गेट की अंदर से कुंडी लगी थी। दिनदहाड़े चोर दीवाल से घर में घुस गए और कमरों के गेट के ताले तोड़कर घर के अंदर रखी आलमारी से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण सहित लगभग 80 हजार रुपए ले गए। इनमें सोने की कॉलर, एक सोने का हार, चार सोने की चूड़ी, सोने की अंगूठियां, दो सोने की चेन, हनुमान जी और गणेश जी की मूर्ति, आधा किलो चांदी की तोड़ियां और ग्राम चांदी की तीन जोड़ी पायल चोर चुरा कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना मलपुरा पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed