फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery worth lakhs of rupees was stolen from the bag of an auto-riding couple

UP: ऑटो में साथ बैठी महिला की चाल ने समझ सके दंपती...घर जाकर देखा बैग, तो उड़ गए होश

Sat, 27 Apr 2024 11:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 11:11 AM IST
सार

ऑटो सवार दंपती के बैग से लाखों रुपये के जेवर चोरी हो गए। घर पहुंचकर बैग देखा तब जानकारी हो सकी। दंपती ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है।  
 

विज्ञापन
Jewelery worth lakhs of rupees was stolen from the bag of an auto-riding couple
ऑटो - फोटो : istock

विस्तार

एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में ऑटो में सवार एक दंपती के बैग से टप्पेबाज महिला ने लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। जिसके बाद ऑटो रुकवाकर रफूचक्कर हो गई। आभूषण चोरी होने की जानकारी पर दंपती के होश उड़ गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी महिला हाथ न लगी।
विज्ञापन


कासगंज जनपद के थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्रांतर्गत गांव चुरुलिया निवासी भगवान सिंह पत्नी कमलेश के साथ मारहरा थाना क्षेत्र के गांव हयातपुर माफी में अपनी ससुराल मैं शादी में शामिल होने आया था। दुल्हन की विदा के बाद यह दंपती अपने दो बच्चों के साथ शुक्रवार की दोपहर में गांव वापस जा रहा था। मिरहची-मारहरा रोड स्थित मोती सराय से मिरहची जाने के लिए सभी एक ऑटो में सवार हो गए। जिसमें पहले से ही एक महिला बैठी हुई थी।
विज्ञापन


इस टप्पेबाज महिला ने बैग खोलकर आभूषण निकाल लिए और मिरहची चौराहे से पहले ही ऑटो रुकवाकर चली गई। कुछ देर बाद जब दंपती ने बैग खुला देखा तो चेक किया। आभूषण न पाकर उनके होश उड़ गए। कमलेश ने बताया कि बैग में सोने की दो जंजीर, एक टीका, पायल चोरी हुए हैं। जिनकी कीमत दो लाख रुपये के करीब है। बैग से चोरी की घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी महिला को तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ सदर अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान को मारहरा रोड से चौराहे तक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed