फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery and cash worth two and a half lakh stolen by masking in the house

Agra News: भजन चित्त की वृत्ति को बनाता है पवित्र

Fri, 18 Aug 2023 05:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 18 Aug 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth two and a half lakh stolen by masking in the house
भजन चित्त की वृत्ति को बनाता है पवित्र
विज्ञापन

श्री भीमसेन महाराज मंदिर में रामकथा सुनने के लिए पहुंच रहे भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पवित्र श्रावण मास में नगर स्थित मंदिर श्री भीमसेनजी महाराज में राम कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के तृतीय दिवस आचार्य शशिकांत रामायणी ने रामकथा के सिद्धांतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीवन में तन को स्वस्थ रखने के लिए भोजन की आवश्यकता है उतनी ही मन को स्वस्थ रखने के लिए भजन की आवश्यकता है। भजन चित्त की वृत्ति को पवित्र बनाता है।

आचार्य ने कहा कि तन की अस्वस्थता उतनी घातक नहीं जितनी कि मन की अस्वस्थता है। तन से अस्वस्थ होने पर व्यक्ति केवल अपने को व ज्यादा से ज्यादा अपनों को ही दुखी करता है। पर मन से अस्वस्थ व्यक्ति स्वयं को, परिवार को, समाज को और अपने संपर्क में आने वाले सभी को कष्ट देता है। उन्हाेंने कहा कि तन का रोग मिटाना कदाचित संभव भी है पर मन का रोग मिटाना असंभव तो नहीं कठिन जरूर है। तन का रोगी रोग को स्वीकार कर लेता है लेकिन मन का रोगी कभी भी रोग को स्वीकार नहीं कर पाता। आचार्य ने कहा कि दूसरों की उन्नति से जलन, दूसरों की खुशियों से कष्ट, दूसरों के प्रयासों से चिंता एवं अपनी उपलब्धियों का अहंकार यह सब मानसिक अस्वस्थता के लक्षण ही तो हैं। शुक्रवार को आरती में कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री, वीर सिंह भदौरिया, राम कुमार मिश्रा, सुरेश चंद्र राठौर, नरेंद्र सिंह राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed