फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery and cash worth Rs 14 lakh stolen from three houses

Agra News: तीन घरों से 14 लाख के जेवर नकदी चोरी

Sat, 11 Jan 2025 01:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 Jan 2025 01:24 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth Rs 14 lakh stolen from three houses
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर सैदपुर में बृहस्पतिवार की रात में चोरों ने कोहरे का फायदा उठाया। गांव स्थिति तीन घरों में चोरी की वारदात अंजाम देते हुए करीब 14 लाख रुपये जेवर और नकदी चुराकर ले गए।
विज्ञापन

जेवर निकालने के बाद खाली बॉक्स पीछे खेत में फेंक गए। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
गांव रामपुर सैदपुर निवासी सनंत कुमार सिंह ने बताया कि वह खाना खाने के बाद परिजन के साथ कमरे में सो गए थे। रात में किसी समय चोर घर के अंदर दाखिल हुए और बगल के कमरे में घुसकर अलमारी और बक्सों में रखे करीब 10 लाख रुपये के जेवर नकदी आदि चोरी कर ले गए। चोरों ने गांव में रहने वाली निर्मला देवी से करीब 3 लाख से अधिक के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। चोर बृजबाला, मंगलसूत्र, जंजीर, पायल, अंगूठी आदि जेवर चुरा ले गए। तीसरी घटना गांव निवासी रामेंद्र सिंह के घर में हुई।
विज्ञापन

चोरों ने बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी और पास के कमरे से 10 हजार रुपये की नकदी आदि सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जागने के बाद जब रामेंद्र ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो बाहर से बंद था। शोर मचाया तो ग्रामीणों ने आकर दरवाजा खोला। तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनंत कुमार ने बताया कि पुलिस ने घर पहुंच कर जांच की। घर से चोरी किए गए जेवर के खाली बॉक्स पुलिस को पीछे खेत में पडे़ मिले। पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ करने के बाद तहरीर पर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed