फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from cell tax officer's house

Agra News: सेल टैक्स अधिकारी के घर से लाखों के जेवर नकदी चोरी

Fri, 15 Dec 2023 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from cell tax officer's house
भोगांव। फर्रुखाबाद में तैनात सेल्स टैक्स अधिकारी के थाना क्षेत्र स्थित घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। लाखों के जेवर नकदी चोरी कर ले गए। वहीं सीसीटीवी के तार काट दिए। पुलिस ने डीबीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला चौधरी निवासी राजेश कुमार राजवंश जनपद फर्रुखाबाद में सेल्स टैक्स अधिकारी हैं। बृहस्पतिवार को चाचा ने उन्हें फोन कर घर में चोरी की सूचना दी। शाम को राजेश घर लौटे। देखा की कमरे में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। ताले टूटे थे। चोर अलमारी और बक्सों में रखे लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने सीसीटीवी के तार काट दिए थे। इसके बाद चोरी की वारदात अंजाम दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।डीवीआर को कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया की डीवीआर जांच के लिए भेजी गई है। गया है। घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी मोहल्ले के निवासी राजेश श्रीवास्तव के मकान में भी चोरों ने ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया। लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed