फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jenurm bus full of passengers collided with divider 15 injured On Mathura-Govardhan road

UP News: मथुरा- गोवर्धन मार्ग पर सवारियों से भरी जेनर्म बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 15 घायल

Sun, 12 Jun 2022 10:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 10:11 PM IST
सार

मथुरा बस स्टैंड से सवारी लेकर गोवर्धन जा रही जेनर्म की बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है।

विज्ञापन
Jenurm bus full of passengers collided with divider 15 injured On Mathura-Govardhan road
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर  जेनर्म बस खामनी के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। राहगीर राहत कार्य में जुट गए। सूचना पर हाइवे और गोवर्धन पुलिस पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस के समन्वय से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


जेनर्म की बस मथुरा नए बस स्टैंड से यात्री लेकर गोवर्धन जा रही थी। बस को चालक सुखवीर चला रहा था। परिचालक राजवीर यात्रियों के टिकट बनाने में जुटा था। उसी समय खामनी में बिरला स्कूल के पास बस बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 45 यात्री सवार बताए गए हैं। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीर राहत कार्य में जुट गए। घटना की सूचना थाना हाइवे एवं गोवर्धन को दी गई।
विज्ञापन


 गोवर्धन प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने थाना हाइवे प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार के संग मिलकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। फिलहाल कोई भी जनहांनि नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। इन सभी को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। बस को क्रेन की मदद से सही कराकर थाने पहुंचा दिया गया है। बस कैसे पलटी इसकी जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed