फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jeevanjali program will be held in Agra on October 5

जीवांजलि: भक्ति-संस्कार और जीवन मूल्यों पर संवाद करेंगी देवी चित्रलेखा, पांच अक्टूबर को सूरसदन में कार्यक्रम

Sun, 27 Sep 2026 05:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 27 Sep 2026 05:53 PM IST
सार

कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक विचारों और संवाद के माध्यम से लोगों को जीवन के सकारात्मक पक्ष से जोड़ना है। आयोजन पांच अक्टूबर को सूरसदन में किया जाएगा। 

विज्ञापन
Jeevanjali program will be held in Agra on October 5
प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता और कथा वाचिका देवी चित्रलेखा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आधुनिक जीवन की भागदौड़ के बीच भक्ति, आध्यात्मिकता और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर आगरा में मिलने जा रहा है। अमर उजाला व कृष्णा कच्ची घानी सरसों का तेल लेकर आए हैं ‘जीवांजलि : विचारों से बदलाव तक’ कार्यक्रम। 5 अक्तूबर को शाम 5 बजे होने वाले इस आयोजन में प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता और कथा वाचिका देवी चित्रलेखा सूरसदन में श्रद्धालुओं से संवाद करेंगी।
विज्ञापन


देवी चित्रलेखा अपने संबोधन में भक्ति, संस्कार, पारिवारिक मूल्यों और जीवन में सकारात्मक बदलाव जैसे विषयों पर विचार साझा करेंगी। उनके प्रवचनों में आध्यात्मिक संदेशों के साथ जीवन से जुड़े प्रसंग और भक्ति संगीत भी शामिल रहते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक विचारों और संवाद के माध्यम से लोगों को जीवन के सकारात्मक पक्ष से जोड़ना है।
विज्ञापन


देवी चित्रलेखा का आध्यात्मिक सफर बेहद कम उम्र में शुरू हुआ। उनका जन्म 19 जनवरी 1997 को हरियाणा के पलवल जिले के खंबी गांव में हुआ। चार वर्ष की आयु में उन्होंने श्रीश्री गिरधारी बाबा के मार्गदर्शन में गौड़ीय वैष्णव परंपरा की दीक्षा ली। छह वर्ष की उम्र में उन्होंने बरसाना में पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रवचन किया और सात वर्ष की उम्र से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन शुरू किया। वह देश-विदेश में श्रीमद्भागवत कथा और संकीर्तन यात्राओं के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश देती हैं। उनकी गतिविधियों में गोसेवा भी प्रमुख रही है। सोशल मीडिया पर देवी चित्रलेखा को लाखों लोग फॉलो करते हैं। तो आप भी देवी चित्रलेखा को सुनने के लिए सूर सदन में आइए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विचारों से बदलाव की ओर एक प्रेरणादायी पहल
अमर उजाला ‘जीवांजलि’ कार्यक्रम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता एवं कथावाचक देवी चित्रलेखा जी अपने प्रेरणादायी विचारों से आगरा के लोगों को जीवन की नई दिशा देंगी। उनके विचारों में आध्यात्मिकता के साथ-साथ प्रेम, संस्कार, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश समाहित है। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वयं से जुड़ने और जीवन को बेहतर दृष्टिकोण से देखने का एक अवसर है।


कुमार कृष्ण गोयल
प्रबंध निदेशक, आगरा ऑयल एंड जनरल इंडस्ट्रीज लिमिटेड

ये हैं प्रायोजक
जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल
नाॅलेज पार्टनर- रेजोनेंस आगरा स्टडी सेंटर
ड्रिवन बाय - प्रेम स्कोडा
हेल्थ पार्टनर- साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलाॅजी प्राइवेट लिमिटेड
सपोर्टेड बाय - गणपति ग्रुप
सहयोगी - शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया-आगरा मथुरा चैप्टर, गोविंद पंसारी, एथनिक ऑरा बाय आवी, श्री ज्वेलर्स, अतुल तिवारी, डीएवी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed