फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JE will be suspended if cut connection is found

Agra News: कटा कनेक्शन चलता मिला तो जेई होंगे निलंबित

Sun, 26 Mar 2023 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
JE will be suspended if cut connection is found
मैनपुरी।
विज्ञापन

बकाया बिल जमा नहीं होने पर चलाए जा रहे कनेक्शन काटो अभियान का शनिवार को अधीक्षण अभियंता रवी प्रताप ने निरीक्षण किया। शहर के पंजाबी कॉलोनी, आजाद नगर, गांव ललूपुरा सहित सुल्तानगंज क्षेत्र में पहुंचकर अभियान की जानकारी ली।
भोगांव तथा सिविल लाइन उपखंड कार्यालय का निरीक्षण करके समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बकाये पर कटा कनेक्शन चलता मिला तो जेई निलंबित होंगे। खराब प्रदर्शन वाले लाइनमैनों की सेवा समाप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी बकायेदार का कनेक्शन चलता नही मिले। 50 हजार रुपये से ऊपर के सभी घरेलू बकायेदार के मीटर उखाड़ लें। आटा चक्की, नलकूप, स्कूल, मील के बकायेदारों के ट्रांसफार्मर उतारे जाएं। शत प्रतिशत बकाए वाले गांव की बिजली आपूर्ति बंद की जाए। एसडीओ और जेई स्वयं पूर्व में बकाए पर कटे कनेक्शनों की चेकिंग करें। उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलव्ध कराया जाए। टेबिल एवं स्टोर बिलिंग करने वाले रीडरों की सेवा समाप्त की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील क्षेत्रों में विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस और पीएसी की मदद ली जाए। लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई सहित संविदाकर्मी तक सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed