फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JE's health deteriorated during Kisan Union's sit-in demonstration

किसान यूनियन के धरना प्रदर्शन के दौरान जेई की तबीयत बिगड़ी

Thu, 14 Jul 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
JE's health deteriorated during Kisan Union's sit-in demonstration
कासगंज। आवास विकास कालोनी में बिजली विभाग के विजिलेंस ऑफिस के सामने बृहस्पतिवार को भाकियू स्वराज के कार्यकर्ताओं के धरने के दौरान विजिलेंस विभाग के जेई की तबियत खराब हो गई। मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने जेई को प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया गया। उधर अधिकारियों ने किसान यूनियन के लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर आंदोलन खत्म कराया।
विज्ञापन

भाकियू स्वराज के कार्यकर्ता दोपहर दो बजे धरना देकर प्रदर्शन कर रहे थे। यूनियन की मांग थी कि विजिलेंस टीम के द्वारा किसानों को डरा धमकाकर वसूली की जा रही है और रात के समय में घरों में घुसकर बिजली विभाग के कर्मी चेकिंग करते हैं। मोहनपुरा में भी बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे जेई जय गोविंद के साथ 6-7 लोगों ने सरोज देवी के घर में चेकिंग की। चेकिंग टीम घर में छत के रास्ते से घुसी। परिजनों का कहना था कि जब उन्होंने बाहरी लोगों को घर में देखा तो वे चोर का एहसास हुआ।
विज्ञापन

जब घर के लोगों ने उनकी कार्यप्रणाली का विरोध किया तो कार्रवाई की धमकी दी। किसान यूनियन ने जेई व 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर दी है। इस घटना से यूनियन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और विजिलेंस कार्यालय घेरकर धरना दिया और प्रदर्शन किया। इसी दौरान प्रदर्शन की स्थिति में जेई जय गोविंद की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर सीओ दीप कुमार पंत, तहसीलदार अजय कुमार एवं पुलिस बल मौजूद था। जेई की हालत बिगड़ने पर तत्काल उन्हें प्रशासनिक व पुलिस टीम निजी अस्पताल ले गई। जहां उनका उपचार किया गया। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed