{"_id":"600db1408ebc3e340453b0f1","slug":"je-attemp-rape-in-mainpuri-mainpuri-news-agr477759549","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में बिजली विभाग के जेई पर लगा दुष्कर्म की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में बिजली विभाग के जेई पर लगा दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विद्युत विभाग के जेई पर छिबरामऊ की रहने वाली महिला ने दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। एसपी के साथ ही विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के गांव निवासी महिला के खेत किशनी थाना क्षेत्र के शमशेरगंज में हैं। महिला का आरोप है कि वह खेत में सबमर्सिबल लगाना चाहती है। एक माह पूर्व विद्युत विभाग के जेई से बात की तो दो लाख रुपये लेकर कनेक्शन करने पर हामी भर दी। महिला ने 50 हजार रुपये भी दे दिए। आरोप है कि एक माह बीतने के बाद भी जब खेत में खंभा नहीं लगा।
तब उसने जेई से संपर्क किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 13 जनवरी को महिला अपने पति के साथ पावर हाउस पहुंची, तो जेई गाली गलौज करने लगे। जेई व उनके साथियों ने पति को अलग कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता को कार्यालय में ले जाकर उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस बीच चीख पुकार सुनकर आसपास के कुछ लोगों ने आकर उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने थाने पहुंच कर शिकायत की तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर दोषी जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। विभागीय अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र भेजा है। वहीं जेई ने बताया कि शमशेरगंज निवासी एक भाजपा नेता को उन्होंने बिजली चोरी करते हुए पकड़ा था। उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तब उनके द्वारा मुझे धमकी दी गई थी। जिस महिला द्वारा तहरीर दी गई है, उसे वह जानते भी नहीं हैं। महिला को बचाने में जिस युवक का नाम है, वह भाजपा नेता का भाई है। मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है।
विवादों में रहा है जेई
कुछ समय पूर्व दन्नाहार निवासी एक महिला की ओर से जेई व एक अन्य साथी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद विभागीय कर्मियों की ओर से प्रदर्शन आदि भी किए गए थे। मामले में अभी जांच चल रही है।