फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JE and Executive Engineer Accused of Demanding Rs 25,000 Complainant Alleges Threat of False Case

बिजली चोरी का आरोप: जेई-अधिशासी अभियंता दे रही धमकी, 25 हजार रुपये कहां से लाऊं; जिलाधिकारी से की शिकायत

Fri, 18 Sep 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 10:08 AM IST
सार

आगरा के बरहन में एक व्यक्ति ने बिजली विभाग के जेई और अधिशासी अभियंता पर 25 हजार रुपये मांगने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। अधिशासी अभियंता ने सभी आरोपों को निराधार और झूठा बताया है।
 

विज्ञापन
JE and Executive Engineer Accused of Demanding Rs 25,000 Complainant Alleges Threat of False Case
डीएम मनीष बंसल

विस्तार

आगरा के बरहन के गांव चौकड़ा के एक व्यक्ति ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और 25 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित अश्वनी चौहान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। अश्वनी चौहान ने बताया कि अवर अभियंता प्रमोद कुमार से उपकेंद्र पर आने का समय पूछने पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसकी शिकायत अधिशासी अभियंता मनोज कुमार से करने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। आरोप लगाया कि प्राथमिकी दर्ज न कराने के बदले 25 हजार रुपये मांगे गए। इसमें से 20 हजार रुपये नकद और शेष पांच हजार रुपये अधिशासी अभियंता के खाते में देना पड़ा।
विज्ञापन


एत्मादपुर अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता गलत तरीके से कार्य करना चाहता है। उसने पहले भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। वह अधिकारियों की शिकायत कर दबाव बनाना चाहता है। जो दबाव में नहीं आता, उसकी झूठी शिकायत करता है। उनके मोबाइल से बैंक खाता जुड़ा है। झूठा फंसाने को कोई भी रुपये डाल सकता है। सभी आरोप निराधार और झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed