{"_id":"6016e0948ebc3e54260e619b","slug":"jd-honoured-retired-teachers-mainpuri-news-agr4787187117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अच्छा शिक्षक समाज के लिए होता है आइना- डॉ. मुकेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अच्छा शिक्षक समाज के लिए होता है आइना- डॉ. मुकेश अग्रवाल
विज्ञापन
महावीर इंटर कॉलेज जौहरी नगर में बेहतर योगदान पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य हरप्रसाद यादव को सम्मान?
- फोटो : MAINPURI
घिरोर। जौहरी नगर स्थित महावीर इंटर कॉलेज में रविवार को शैक्षिक गोष्ठी एवं काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों और अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए अपने विचार रखे। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरप्रसाद यादव को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल मुकेश अग्रवाल ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक समाज के लिए आइना होता है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यालय में बेहतर शिक्षा का महौल पैदा करें। विधायक करहल सोबरन सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक समाज का भविष्य निर्माता है। पूर्व एमएलसी डॉ. असीम यादव ने कहा कि समाज को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए अच्छे गुरुओं की आवश्यकता है। सुजान सिंह यादव ने कहा कि महावीर इंटर कॉलेज जौहरी नगर की स्थिति को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में प्रधानाचार्य हरप्रसाद यादव का योगदान सराहनीय रहा है।
कार्यक्रम में डीआईओएस मैनपुरी मनोज कुमार वर्मा, डीआईओएस कन्नौज राजेंद्र बाबू ने शिक्षा के बेहतर योगदान के लिए जानकारी प्रदान की। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य हरप्रसाद यादव को अतिथियों ने प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संचालन राष्ट्रीय कवि सतीश मधुप ने किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. पदम सिंह ‘पद्म’, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. राघवेंद्र सिसौदिया, सचिव महादेवी, डॉ. सुनील यादव, रामप्रताप सिंह चौहान, रामनरायन बाथम, सुरेंद्र यादव, दिनेश यादव, हृदयनाथ यादव, अनिल कुमार राठौर, यदुवीर नारायण दुबे, राधे श्याम, सुनील कुमार, शहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विद्यालय के नवनिर्मित भवनों को हुआ लोकार्पण
कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने विद्यालय में नवनिर्मित प्रधानाचार्य कक्ष, शिक्षक कक्ष, प्रशासनिक कक्ष और विवेकानंद सभागार का फीता काटकर लोकार्पण किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान के साथ अनेक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।