फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jayveer singh rewarded for his victory

सपा के गढ़ में जीत का जयवीर को मिला तोहफा

Fri, 25 Mar 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
jayveer singh rewarded for his victory
25एमएनपी-28-कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सपा के गढ़ में भगवा फहराने वाले विधायक जयवीर सिंह को मंत्री के रूप में उनकी मेहनत का तोहफा योगी सरकार ने दिया। दूसरी बार शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। कहीं न कहीं जयवीर सिंह को मंत्री बनाकर भाजपा ने सपा के गढ़ में भाजपा को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा सीटों में से एक मैनपुरी सदर सीट पर सपा का लगातार दो कार्यकाल से कब्जा था। भाजपा को 2012 और 2017 के चुनाव में यहां शिकस्त मिली थी। इस बार भाजपा ने सदर सीट पर ठाकुर जयवीर सिंह को मैदान में उतारा था। उन्होंने यादव वोट में सेंधमारी कर सपा को सदर विधानसभा क्षेत्र में चारो खाने चित कर दिया। उन्होंने सपा प्रत्याशी और दो बार से विधायक राजकुमार यादव को पराजित कर जीत हासिल की। सपा के गढ़ में भगवा फहराने का उन्हें शुक्रवार को तोहफा भी मिला। तोहफे के रूप में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किया गया। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। जयवीर सिंह के मंत्री बनने से भाजपा और जयवीर सिंह के समर्थक खुश हैं।
विज्ञापन

हर बार जयवीर सिंह को मिला मंत्री का ताज
राजनीतिक मायनों में जयवीर सिंह की किस्मत ने भी उनका भरपूर साथ दिया। अब तक वे तीन बार विधायक चुनकर आए और हर बार उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिला। फिर चाहे सरकार किसी भी दल की रही हो। पहली बार वे मैनपुरी की घिरोर विधानसभा सीट (वर्तमान में अस्तित्व में नहीं) से 2002 में बसपा के टिकट पर विधायक बने। 2003 में वे मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बने। इसके बाद 2007 में भी घिरोर से ही उन्होंने जीत दर्ज की और मायावती सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे। वहीं अब तीसरी बार वे मैनपुरी सदर सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए और योगी मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed