फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jayanti festival

अग्रसेन जयंती पर हवन पूजन कर किया माल्यार्पण

Sat, 17 Oct 2020 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Jayanti festival
घंटाघर पर अग्रसेन महाराज की जयंती मनाते समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। महाराजा अग्रसेन की 5144वीं जयंती पर अग्रबंधुओं ने हवन-पूजन किया। अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जरूरतमंदों को सामान का वितरण किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार शोभायात्रा नहीं निकाली गई। शनिवार की सुबह अग्रबंधु अग्रवाल सभा भवन पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन

हवन के बाद समाज की रक्षा और समृद्धता की कामना की। इसके बाद शाम चार बजे घंटाघर चौराहा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया। अग्रवाल सभा के मंत्री दीपक कुमार अग्रवाल एड. ने बताया कि सभा ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस बार जयंती पर बहुत ही सूक्ष्म आयोजन किया।
विज्ञापन

अगले वर्ष हालात सामान्य होने पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, बीनू बंसल, डॉ. संजय अग्रवाल, घनश्यामदास गुप्ता, डॉ. सीपी गोयल, अशोक गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रोहित गोयल, सुमित बंसल, उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed