फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jay hanuman gyan gun sagar

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर...

Sat, 23 Apr 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 23 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
jay hanuman gyan gun sagar
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 हनुमान जयंती शुक्रवार को पूरे शहर में धूमधाम से मनाई गई। बजरंगबली के दरबार में सुबह से देर रात भक्तों की कतार लगी रही। मंदिरों में फूल बंगला सजा और छप्पन भोग लगाया गया। लाइटिंग के साथ झांकियां सजाई गईं। कई जगह सुंदरकांड का पाठ हुआ। शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

लंगड़े की चौकी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास मेला लगा। मंदिर की सजावट देखते बन रही थी। उड़ते हुए हनुमान जी, हृदय चीरकर राम सीता के दर्शन कराते बजरंग बली की झांकी लगाई गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बजरंग बली के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह शहनाई पर मंगल ध्वनि बजाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा चौहान ने दो दिवसीय मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। गुरु हिमांशु धर ने श्रीमद्भागवत का पाठ किया। शाम सात बजे महाआरती हुई और भंडारे का आयोजन किया गया। गोविंद उपाध्याय, गोपी गुरु, गोपाल उपाध्याय ने व्यवस्था संभाली। शनिवार को कथा और हनुमान जयंती कार्यक्रम का समापन होगा।  
विज्ञापन

सेंट जोंस स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान जी मंदिर में सुबह दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं का दिन भर मंदिर में तांता लगा रहा। लोग ने दर्शन के साथ दान पुण्य भी किए। शाम को आठ बजे आरती करने के लिए बड़ी तादात में भक्त पहुंचे। मंदिर और इसके आपसपास सुंदर रोशन की गई थी। इसके अलावा छप्पन भोग और फूलबंगला सजाया गया था। ताज रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन हुआ। सुबह हवन और आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयालबाग स्थित भविष्य बनाओ सेवा आश्रम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसके अलावा आशीष पैलेस परिसर में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भी सुंदरकांड का पाठ हुआ। रावली स्थित हनुमान मंदिर में फूल बंगला सजाया गया और सुंदरकांड का पाठ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लिया। बाबा डंडे वाले मंदिर, ताजगंज में हनुमान जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
भव्य सजा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर  
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के पास स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर को फूल बंगला और लाइटिंग से भव्य सजाया गया। छप्पन भोग लगाया गया। मथुरा की मंडली ने बजरंग बली के भजन गाए। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान छुटंकी महाराज, महेंद्र शर्मा, मुकेश सारस्वत, पवन सिंह, बबलू, राजू जादौन, विवेक उपाध्याय, कल्याण सिंह परमार, कुलदीप, राकेश आदि ने व्यवस्था संभाली।

धूमधाम से शोभायात्रा निकाली
 आवास विकास कालोनी समिति की ओर से अग्रसेन वाटिका, बोदला से शोभायात्रा निकाली गई । यह विभिन्न सेक्टरों में होते हुए अंजनी पार्क में समाप्त हुई। यहां श्री हनुमान जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने यात्रा का स्वागत किया। भजन संध्या और भंडारे का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में सुनील पाराशर, संयोजक मुकेश पालीवाल, सह संयोजक राजकुमार पथिक, जितेंद्र भारद्वाज, राम भारद्वाज, मनोज शर्मा, हितेंद्र पालीवाल आदि उपस्थित रहे ।

बजरंग दल ने बाइक रैली निकाली
बजरंग दल ने भगवान टाकीज से लेकर सेंट जोंस चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर तक बाइक रैली निकाली। समापन पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया। रैली में महानगर संयोजक मदन वर्मा, विहिप के महानगर मंत्री राजीव शर्मा, राजेंद्र गर्ग, सुनील पाराशर आदि मौजूद रहे।

यहां भी हुए आयोजन
- शिवाजी मार्केट एसोसिएशन ने बिजली घर चौराहे पर स्थित प्राचीन राम-हनुमान मंदिर में फूल बंगला सजवाया। पदाधिकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत पंडित महेश चंद्र शर्मा, श्याम भोजवानी, अशोक मल्होत्रा, आजाद जैन आदि मौजूद रहे।

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी..
 राजा की मंडी स्थित चामुंडा देवी मंदिर पर हनुमान जयंती पर भव्य फूल बंगला सजाया गया। 84 भोग की झांकी सजाई गई। देवी जागरण में माता के भजनों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे। दूसरी ओर, बिजलीघर स्थित राम-हनुमान मंदिर पर फूल बंगला सजाया गया। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

राजा की मंडी के चामुंडा देवी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। भगवान महावीर का श्रृंगार किया गया। सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। फूल बंगला सजाया गया। भक्तों ने भंडारा किया। शाम को 84 भोग की झांकी के दर्शन को लोग उमड़ पड़े। शाम को कलाकारों ने माता के जगराते में आ मां आ, तुझे दिल ने पुकारा, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मैया के दरबार में आए हैं, चलो बुलावा आया है जैसी भेंटों पर भक्तगण झूमते रहे।  शिवाजी मार्केट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के महंत महेशचंद्र शर्मा ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार करके पूजा अर्चना की। इसके बाद कीर्तन मंडली ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। फूल बंगले के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को फूल बंगला सजाया गया। इस मौके पर शिवाजी मार्केट के अध्यक्ष श्याम भोजवानी, अशोक मल्होत्रा, आजाद जैन, कुंदनलाल सहगल, श्याम पैंगोरिया, राजकुमार भाटिया, मनीष खुरेजा, सरदार जस्सा सिंह, शम्मी लूथरा, अशोक भाटिया, राकेश पुरी, हरीश चोपड़ा, महेश गंगलानी आदि का सहयोग रहा। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed