फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jawahar Thermal Project Guard Corona positive

जवाहर तापीय परियोजना का गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव, सैंपल देकर रिश्तेदारी में पहुंचा औरैया

Sun, 19 Jul 2020 04:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 Jul 2020 04:16 PM IST
सार

  • झांसी का रहने वाला है सिक्योरिटी गार्ड 
  • पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 205

विज्ञापन
Jawahar Thermal Project Guard Corona positive
फाइल फोटो - फोटो : AP

विस्तार

एटा के मलावन में जवाहर तापीय विद्युत परियोजना का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसकी रिपोर्ट आते ही स्वस्थ्य विभाग की टीम ने परियोजना में संपर्क किया।
विज्ञापन


जहां उसके परियोजना में न होने की जानकारी मिली। गार्ड से फोन पर बात हुई तो उसने बताया वह औरैया में अपनी रिश्तेदारी में रुका हुआ है। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 205 हो गई है।
विज्ञापन


 मथुराः एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव, छह सौ के करीब पहुंची कुल संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर तापीय परियोजना में निर्माण कार्य चल रहा है। जहां कोरिया की कंपनी डूसान के अलावा अन्य कंपनियां भी कार्य रही हैं। बीते दिनों कोरिया के आधा दर्जन लोग कोरोना पॉजीटिव आए थे। इसके बाद से यहां सतर्कता बरती जा रही है। जहां कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा एक व्यक्ति झांसी से लौटकर ड्यूटी पर आया। 

कर्मचारियों द्वारा उसे कोरोना की जांच कराने को कहा गया। जहां शनिवार को गार्ड जिला अस्पताल पहुंचा और कोरोना का सैंपल देकर ट्रूनॉट मशीन पर जांच कराई। वहीं गार्ड सैंपल देने के बाद अपनी रिश्तेदारी औरैया में चला गया।

रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आखिर सैंपल देने के बाद गार्ड औरैया कैसे चला गया। स्वास्थ्य टीम ने मामले की जानकारी औरैया सीएमओ को दी है। 

गार्ड कैसे पहुंचा औरैया की जाएगी जांच 
सीएमओ ने बताया गार्ड सैंपल देकर औरैया कैसे चला गया। मामले की जांच की जाएगी। उन्होने बताया सैंपल देने के बाद होम क्वारंटीन का प्रावधान है। वह रोडवेज से गया या अपने निजी वाहन से यह जांच का विषय है। सीएमओ ने बताया गार्ड अगर बस से गया है तो उस बस में कितने यात्री थे। इसकी जानकारी कर सभी की सेंपलिंग की जाएगी। 

जवाहर तापीय परियोजना का गार्ड कोरोना पॉजिटिव आया है। वह औरैया पहुंच गया, औरैया कैसे गया मामले की जांच की जा रही है। वहीं औरैया के सीएमओ को उसकी जानकारी दे दी गई है। डॉ अजय अग्रवाल, सीएमओ 

150 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव 
जिले से 14 जुलाई  को स्वास्थ्य टीम द्वारा अलग- अलग जगहों से संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे। जहां रविवार को 150 संदिग्धों की रिपोर्ट आगरा से निगेटिव आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed