{"_id":"58b727809f7615b1cb23b2b91f34d43a","slug":"jawahar-bridge-open-for-heavy-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों के लिए जवाहर पुल खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों के लिए जवाहर पुल खुला
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर पुल मरम्मत के बाद फिट हो गया है। शुक्रवार दोपहर को पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटा ली गई। इसके बाद पुल से नियंत्रित गति में भारी वाहनों को निकाला गया।
बता दें, तकरीबन एक पखवाड़े से जवाहर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी थी। शहर के लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले वाहन चालकों को भी जवाहर पुल के बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक एसबी सिंह ने बताया कि पुल पर मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। छुटपुट कार्य चल रहा है। अब पुल पर भारी वाहनों के संचालन से कोई खतरा नहीं है, लेकिन एहतियातन पुल पर वाहनों की गति को धीमा करने को कहा गया है। गति कम होने से पुल पर दबाव कम पड़ेगा। दोपहर 12 बजे के बाद पुल से भारी वाहन नियंत्रित गति में गुजरना शुरू हुए। ट्रांसपोर्ट चेंबर के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जवाहर पुल पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने से ट्रांसपोर्टरों की मुश्किलें कम होंगी। इसके साथ ही उन्होंने पुल के रखरखाव पर नियमित रूप से ध्यान रखने की जरूरत भी बताई है।