फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jawahar bagh violence ramvriksha yadav case Hearing will be held in CJM's court today

रामवृक्ष यादव जवाहर बाग हिंसा: गुरुभाई ने कहा- जिंदा हैं 'नेताजी', पुलिस ने बंधक बनाकर रखा है...

Sun, 10 Apr 2022 10:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 10:34 PM IST
सार

अदालत में दिए गए प्रार्थनापत्र में रामवृक्ष यादव के मुख्य सहयोगी तथा गुरुभाई राजनारायण शुक्ला ने कहा है कि रामवृक्ष की हत्या के उद्देश्य से पुलिस अपहरण कर ले गई थी। आज इस मामले में सीजेएम की अदालत में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Jawahar bagh violence ramvriksha yadav case Hearing will be held in CJM's court today
जवाहर बाग कांड का मुख्य आरोपी रामवृक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जवाहर बाग कांड के साढ़े पांच साल बाद अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान रामवृक्ष यादव के मुख्य सहयोगी तथा गुरुभाई राजनारायण शुक्ला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। सीजेएम राकेश सिंह की अदालत को राजनारायण शुक्ला ने प्रार्थनापत्र देते हुए कहा है कि दो जून 2016 को पुलिस मेरे सामने पुलिस लाइन ग्राउंड से हत्या के उद्देश्य से नेताजी (रामवृक्ष यादव) को पकड़ कर ले गई थी, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। मुझे आशंका है कि नेताजी को अभी तक बंधक बनाकर रखा गया है। नेताजी को बंधक बनाने वालों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


राजनारायण शुक्ला मूल रूप से बस्ती के रहने वाले हैं, जो जवाहर बाग कांड के समय रामवृक्ष यादव के साथ मौजूद थे। दिसंबर 2021 में राजनारायण शुक्ला ने अदालत को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि दो जून 2016 को वह स्वयं तथा हरनाथ, अमित गुप्ता आदि नेताजी के साथ जवाहर बाग में मौजूद थे। अचानक पुलिस ने हमला कर दिया, जिसमें बहुत सारे लोग मारे गए। हम किसी प्रकार से बचकर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंच गए, जहां पर कुछ पुलिस वाले आए और वह रामवृक्ष यादव को बोलेरो गाड़ी में जबरन डालकर हत्या के उद्देश्य से अपहरण कर ले गए। 
विज्ञापन


आशंका है कि नेताजी को पुलिस ने बंधक बनाकर रखा है। राजनारायण ने अदालत से प्रार्थना की है कि रामवृक्ष यादव का अपहरण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाए। साथ ही पता किया जाए कि इस समय रामवृक्ष यादव कहां हैं। उनके अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि अदालत ने अभी तक राजनारायण के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई नहीं की है। उन्हें उम्मीद है कि 11 अप्रैल को इस मामले पर अदालत अवश्य सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई की डीएनए रिपोर्ट के बाद सुनवाई होगी रोचक

सीबीआई द्वारा पोस्टमार्टम कराए गए शव का डीएनए रामवृक्ष यादव का होना बताया गया है। जिसके आधार पर उसने रामवृक्ष यादव को मृत भी घोषित किया है। इस तथ्य के प्रकाश में आने के बाद अदालत में दिए गए राजनारायण के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। इस रिपोर्ट के बाद राजनारायण के आरोपों पर भी बहस हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed