फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jawahar Bagh Case Hearing In Ghaziabad CBI Court On 10 January up Crime News

Jawahar Bagh Case: गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट में है 10 जनवरी को पहली तारीख, जानें पूरा मामला

Sat, 31 Dec 2022 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 10:11 AM IST
सार

सभी आरोपियों को 10 जनवरी को अदालत में पहुंचाने में मदद मांगी है। अधिवक्ता ने भी सीबीआई को भरोसा दिलाया है कि सभी आरोपी सीबीआई अदालत में 10 जनवरी को हाजिर होंगे।

विज्ञापन
Jawahar Bagh Case Hearing In Ghaziabad CBI Court On 10 January up Crime News
जवाहर बाग कांड का मुख्य आरोपी रामवृक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में 2 जून 2016 को हुए जवाहर बाग कांड में अभियुक्त बनाए गए 96 लोगों के घरों के दरवाजे तक सीबीआई सम्मन लेकर पहुंच रही है। सीबीआई ने गाजियाबाद अदालत में जवाहर बाग कांड की चार्ज शीट दाखिल की है जिसमें 10 जनवरी को सुनवाई होगी। सीबीआई का प्रयास है कि अधिकांश आरोपी पहली ही तारीख में अदालत में हाजिर हो जाएं। इसके लिए प्रत्येक आरोपी के घर तक सीबीआई सम्मन लेकर खुद पहुंच रही है।

विज्ञापन


6 दिसंबर को सीबीआई ने जवाहर बाग कांड की चार्ज शीट गाजियाबाद सीबीआई अदालत में दाखिल की थी। चार्जशीट में 96 उन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है जो कि रामवृक्ष के साथी रहे थे। अदालत में पहली तारीख 10 जनवरी नियत है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई के अधिकारी इस केस में चार्जशीट की पहली तारीख में ही उन सभी आरोपियों को हाजिर करना चाहते हैं जिन्हें अभियुक्त बनाया गया है। इसके लिए सीबीआई द्वारा प्रत्येक आरोपी के घर के दरवाजे पर पहुंचकर सम्मन तामील कराए जा रहे हैं, जिससे सभी आरोपी अदालत में हाजिर हो सके।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपियों की उपस्थिति सीबीआई की अदालत में सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई अधिकारियों द्वारा आरोपियों के अधिवक्ता एलके गौतम से भी संपर्क साधा है। उनसे सभी आरोपियों को 10 जनवरी को अदालत में पहुंचाने में मदद मांगी है। अधिवक्ता ने भी सीबीआई को भरोसा दिलाया है कि सभी आरोपी सीबीआई अदालत में 10 जनवरी को हाजिर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है जवाहर बाग कांड

2 जून 2016 को जवाहर बाग कांड में अवैध कब्जाधारियों को हटवाने में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, थानाध्यक्ष संतोष यादव शहीद हो गए थे। इसमें दौरान कुल 29 लोगों की जान चली गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर इस माले की जांच सीबीआई ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed