फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jasrana CHC in-charge found absent, salary stopped

जसराना सीएचसी प्रभारी मिले अनुपस्थित,वेतन रोका

Sun, 11 Apr 2021 10:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Jasrana CHC in-charge found absent, salary stopped
फिरोजाबाद। सीडीओ चर्चित गौड़ ने विकास खंडों में कराए जा रहे टीकाकरण अभियान का रविवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी जसराना के अधीक्षक डॉ. अनुराग व्यास के अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की। प्रत्येक आशा को कम से कम 20 लोगों को लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सीडीओ रविवार को सबसे पहले ब्लॉक अरांव में माड़ई पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हृदयराम मौजूद मिले। दो बजे तक 47 लोगों का टीकाकरण हो चुका था। भारौल में 39 का टीकाकरण होना पाया गया।
विज्ञापन

बनवारा में टीकाकरण के दौरान सीएचसी जसराना का प्रभारी डॉ. अनुराग व्यास बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने उनका एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश दिए। मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनेंद्र कुमार तथा नोडल अधिकारी डा.चंद्रशेखर मौजूद मिले। सीएचसी जसराना पर 12 लोगों को टीका लगाया गया। मेडिकल ऑफिसर को सभी आशाओं को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी पैढ़त में 35 लोगों का टीकाकरण हुआ था। सीडीओ ने टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की। एमओआईसी एवं एएनएम को निर्देशित किया कि आशाओं को टीकाकरण के लिए कम से कम बीस-बीस लोगों को लाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed