{"_id":"617ec4e9a577e7378e3dd081","slug":"jasleen-matharu-dandiya-night-in-lions-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: डांडिया नाइट में छाया जसलीन मथारू की आवाज का जादू, ब्लू बर्ड बैंड पर थिरके लायंस क्लब के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: डांडिया नाइट में छाया जसलीन मथारू की आवाज का जादू, ब्लू बर्ड बैंड पर थिरके लायंस क्लब के सदस्य
Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
सार
कार्यक्रम में ब्लू बर्ड बैंड ने जमकर परफॉरमेंस दी। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बिगबॉस फेम व बॉलीवुड सिंगर जसलीन मथारू ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
जसलीन मथारू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लायंस क्लब द्वारा आयोजित डांडिया नाइट में बिगबॉस फेम जसलीन मथारू की आवाज का जादू लोगों पर छा गया। लोगों ने डांडिया नाइट का जमकर लुत्फ उठाया। देर रात तक लोग झूमते नजर आए।
विज्ञापन
श्री राधा गुलमोहर सिटी में आयोजित डांडिया नाइट का शुभारंभ श्री ग्रुप के डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल, सुदीप अग्रवाल, सुरेश कौशिक, राम अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अंकित बंसल, अमित सिंह, लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्याम बिहारी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। लायंस क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया नृत्य पेश किया। आयोजन स्थल पर महिलाओं के लिए काफी तरह की बुटीक व शॉपिंग के लिए कई तरह की दुकानें थी। बच्चों के लिए गेम्स की व्यवस्था थी। कार्यक्रम में ब्लू बर्ड बैंड ने जमकर परफॉरमेंस दी। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बिगबॉस फेम व बॉलीवुड सिंगर जसलीन मथारू ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, उज्जवल बंसल, अमर गोयल, देवांशु अग्रवाल, नितिन चौधरी, मनोज अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, नीरज तायल, डॉ. अनुराग अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, गौरव मित्तल, मनीष अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, नितिन बंसल, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन