फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Japanese tourist come to agra for justice in fraud case

Agra: न्याय की गुहार लेकर ताजनगरी आई जापान की महिला पर्यटक, तीन साल पहले हुई थी यह वारदात

Tue, 12 Jul 2022 10:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Jul 2022 10:02 AM IST
सार

जापान की महिला पर्यटक तीन साल पहले ताजमहल देखने आई थीं। उस दौरान उससे दो शातिरों ने 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़िता ने छह महीने पहले आगरा पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
Japanese tourist come to agra for justice in fraud case
पर्यटन थाना आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान की पर्यटक मैरी मारीयामा तीन साल पहले आगरा में ठगी का शिकार हुईं थी। सोने के जेवरात के व्यापार में 50 फीसदी का साझीदार बनाने का झांसा देकर 23 लाख रुपये माल खरीदने के लिए ले लिए गए। न जेवरात भेजे गए, न रकम वापस की गई। छह महीने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब वह दूसरी बार आगरा आई हैं। सोमवार को वह एसएसपी ऑफिस पहुंचीं।

विज्ञापन


मैरी मारीयामा का जापान में गेस्ट हाउस है। वह पहली बार 6 मार्च, 2019 को भारत आई थीं। दिल्ली से राजस्थान के पुष्कर गईं। आगरा आने से पहले ताजगंज क्षेत्र के एक होटल को बुक किया। होटल के लिए कार से आईं। चालक को होटल की लोकेशन नहीं मिली। रास्ते में उसने ताजगंज निवासी अली हुसैन से मारीयामा को मिलवाया। उसने उन्हें दूसरे होटल में ठहरा दिया।

विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने की थी ठगी 

आरोप है कि दूसरे दिन अली हुसैन अपने रिश्तेदार के साथ आया। दोनों उन्हें एक एंपोरियम में ले गए। इस दौरान सोने के जेवरात के व्यापार की योजना समझाई। मुनाफे को आधा-आधा बांटने की बात कही। मैरी मारीयामा तैयार हो गईं। दोनों उनके साथ मुंबई गए और उनके क्रेडिट कार्ड से सोने के जेवरात खरीदवा दिए। कहा कि यह जेवरात जापान में पहुंच जाएंगे। मारीयामा वापस चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने में भी जेवरात नहीं पहुंचे तो वह जुलाई, 2019 में फिर आगरा आईं। अली हुसैन ने कहा कि माल कस्टम में फंस गया है। वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। इस बार फिर से मुंबई ले जाकर सोने की खरीदारी कराई। 19 बार में तकरीबन 23 लाख रुपये का भुगतान कराया गया। 

काफी समय तक जेवरात नहीं पहुंचने पर मारीयामा ने पूछा तो अली हुसैन बहाना बनाता रहा। दो साल कोरोना संक्रमण की वजह से वह नहीं आ सकीं। सोमवार को वह एसएसपी आफिस पहुंचीं लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। अब वह मंगलवार को दोबारा प्रार्थनापत्र देंगी। 

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक जय सिंह परिहार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। सोना मुंबई में खरीदा गया था। इसके कागजात निकलवाए जा रहे हैं। मामला धोखाधड़ी का है। साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई होगी।

पर्यटकों को शिकार बना रहे लपके

ऐसा पहली बार नहीं है, जब आगरा में पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी हुई है। कभी होटल दिलवाने तो कभी सस्ता सामान दिलाने के नाम पर पर्यटक ठगी का शिकार हो चुके हैं। यहां तक की ताजमहल की टिकट दिलाने के नाम पर भी पर्यटकों से ठगी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed