फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   janmashtami

जन्माष्टमी सहित अगस्त माह के सभी पर्वों को लेकर अलर्ट

Tue, 11 Aug 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
janmashtami
कासगंज। जन्माष्टमी पर्व के बाद इसी माह गणेश चतुर्थी पर्व भी है। इसके अलाव मोहर्रम भी इसी माह में है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। डीएम एसपी ने अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि अगस्त माह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी पर्व के साथ ही मोहर्रम भी है। साथ ही राम मंदिर निर्माण को लेकर भी सतर्कता है। ऐसे में इस माह में विशेष सतर्कता बरतें। शासन के निर्देश पर डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले ने अधीनस्थों को निर्देश जारी किए हैं कि वे पर्वों पर सतर्कता बरतें।
विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। अधिकारियों ने अपील की है कि हिंदु मुस्लिम समुदाय के लोग आपसी सौहार्द का परिचय दें। डीएम, एसपी ने सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने क्षेत्र में शांति समितियों की बैठकें आयोजित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावी रहेगी धारा 144
जिले में धारा 144 पूरी तरह प्रभावी रहेगी। एडीएम अजय श्रीवास्तव ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं कि शस्त्रों का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस, ताजिया की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा धरना प्रदर्शन भी प्रतिबंधित रहेंगे। कोरोना गाइडलाइन का सभी को पालन करना होगा।
- लोग कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करें। पर्व और त्योहार शांति व सौहार्द के साथ घरों में ही मनाएं। किसी को भी शोभायात्रा या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। - सीपी सिंह, डीएम।

- पुलिस पूरी तरह सतर्क है। त्योहारों पर बैरियरों पर सतर्कता रहेगी। वाहन चेकिंग की जाएगी। लोग घरों में रहें और शांति के साथ पर्वों को मनाएं।- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed