{"_id":"68d614de3d22e48fe70c0303","slug":"janata-raja-play-in-agra-to-inspire-youth-with-chhatrapati-shivaji-ideals-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में ‘जाणता राजा’ महानाट्य का आयोजन, शिवाजी के आदर्शों से जुड़ेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में ‘जाणता राजा’ महानाट्य का आयोजन, शिवाजी के आदर्शों से जुड़ेंगे युवा
Fri, 26 Sep 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Sep 2025 09:51 AM IST
सार
आगरा के कलाकृति कन्वेंशन सेंटर में 4 से 9 अक्तूबर तक ‘जाणता राजा’ महानाट्य का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन
‘जाणता राजा’ महानाट्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खंदारी स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से होने वाले ‘जाणता राजा’ महानाट्य के लिए तपस्या फाउंडेशन ने प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया।
सम्मेलन में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम ने महानाट्य ‘जाणता राजा’ के बारे बताया। कहा कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और हिंदवी स्वराज्य की गाथा पर आधारित है। इसका उद्देश्य युवाओं और समाज को उनके आदर्शों से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि इसके सत्रों में कुंभ जैसी दिव्यता व स्वराज्य की गाथा गूंजेगी। इसमें मातृ शक्ति, युवा सम्मेलन और व्याख्यान मालाएं शामिल हैं। विशिष्ट अतिथि देवी माहेश्वरी ने कहा कि महानाट्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करेगा।
विज्ञापन
तपस्या फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी ने कहा कि महानाट्य के आयोजन से कलाकृति कन्वेंशन सेंटर परिसर में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। यह नाटक केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि छत्रपति शिवाजी के आदर्शों से समाज और युवा पीढ़ी में प्रेरणा, अनुशासन और वीरता की भावना जगाने का माध्यम है।
सम्मेलन में तपस्या फाउंडेशन के मार्गदर्शक आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ, मोहित दिवाकर, प्रियंका अग्रवाल, अखिल दीक्षित, राजीव वर्मा, अभिनव मौर्य, मुकेश नेचुरल, मुकेश गोयल, सिंधपाल आदि मौजूद रहे।