{"_id":"67fc8fd3594e0df98d084177","slug":"janani-suraksha-yojana-fraud-19-sterilizations-and-116-deliveries-of-six-women-investigation-of-staff-accounts-2025-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छह महिलाओं की 19 नसबंदी और 116 बार प्रसव...जननी सुरक्षा में बड़ा घोटाला, स्टाफ के खातों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छह महिलाओं की 19 नसबंदी और 116 बार प्रसव...जननी सुरक्षा में बड़ा घोटाला, स्टाफ के खातों की जांच शुरू
Mon, 14 Apr 2025 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:38 PM IST
सार
Fake Delivery Case In Agra: आगरा में जननी सुरक्षा योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस फर्जीवाड़े में फतेहाबाद सीएचसी स्टाफ के खातों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
गर्भवती महिला
- फोटो : एएनआई
विस्तार
Janani Suraksha Yojana fraud: जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) और नसबंदी में घोटाले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फतेहाबाद सीएचसी के एक अधिकारी और उसके रिश्तेदारों के खातों की जांच शुरू कर दी है। एक आशा ने मिलीभगत का आरोप लगाया है।
6 महिलाओं की 19 नसबंदी और 116 बार प्रसव दिखाकर 1.88 लाख रुपये खातों से निकाले गए। विभाग की एक आशा ने सीएचसी के एक अधिकारी और उनके दो रिश्तेदारों पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी। खातों के साथ अन्य रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि फर्जीवाड़े में पांच लोगों पर केस दर्ज करा दिया है। अभी विभागीय जांच चल रही है।
ये भी पढ़ें - UP: लापता बेटी को तलाश करने की ऐसी जिद, पुलिस ने नहीं तो...हाईकोर्ट जा पहुंची मां; वहां से मिली राहत की खबर

प्रसव कक्ष में रील बनाने का भी हुआ था वीडियो वायरल
फतेहाबाद सीएचसी लंबे समय से विवादित रही है। बीते दिनों यहां आशाओं ने खाते से रुपये निकालने की शिकायत करते हुए हंगामा भी किया था। प्रसव कक्ष में एएनएम के फिल्मी गीत पर रील बनाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।

अभी इन महिलाओं के नाम से मिला फर्जीवाड़ा
| नाम | प्रसव | नसबंदी | धनराशि |
| कृष्णा | 25 | 05 | 45000 रुपये |
| कस्तूरी देवी | 19 | 01 | 28600 रुपये |
| सुनीता | 18 | 03 | 31200 रुपये |
| मछला देवी | 18 | 03 | 31200 रुपये |
| राजकुमारी | 17 | 03 | 29800 रुपये |
| भूरी | 16 | 04 | 22400 रुपये |