फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri will be decorated again in Kamla Nagar after 12 years

Janakpuri Mahotsav 2025: कमला नगर में 12 वर्ष बाद फिर सजेगी जनकपुरी, लोग बोले- भव्य होगा स्वागत

Mon, 09 Jun 2025 03:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 09 Jun 2025 03:44 PM IST
सार

श्रीराम लीला कमेटी के पास जनकपुरी आयोजन के लिए शहर के कई इलाकों से प्रस्ताव आए थे, लेकिन कमला नगर वासियों ने प्रबल दावेदारी पेश कर बाजी मार ली। 
 

विज्ञापन
Janakpuri will be decorated again in Kamla Nagar after 12 years
जनकपुरी महोत्सव का आयोजन इस बार आगरा के कमला नगर में होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर में 12 वर्ष बाद जनकपुरी सजेगी। 'मिथिला नगरी' कमला नगर के लोग उत्साहित हैं। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के बाद यह सौभाग्य मिल रहा है। भगवान राम के स्वागत और सम्मान में कोई कमी नहीं रहने देंगे। क्षेत्र में विकास की गंगा भी बहेगी। श्रीराम लीला कमेटी के पास जनकपुरी आयोजन के लिए शहर के कई इलाकों से प्रस्ताव आए थे, लेकिन कमला नगर वासियों ने प्रबल दावेदारी पेश कर बाजी मार ली। कमला नगर में व्यापारी वर्ग की संख्या अधिक है। इससे यह आयोजन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


निर्णय से खुशी छाई
दीपा महाजन ने बताया कि जनकपुरी समारोह का कोई न कोई आयोजन जनक पार्क में जरूर होता है। आयोजन से ही पार्क का नाम भी पड़ा है। रामलीला कमेटी के निर्णय से खुशी हो रही है। 
विज्ञापन


क्षेत्र का विकास होगा
ज्योति अग्रवाल का कहना है कि जनकपुरी के आयोजन से क्षेत्र में विकास भी होगा। सड़क और पार्कों के साैंदर्यीकरण से लोगों को फायदा होगा। प्रभु राम के दर्शन का भी अवसर मिल जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से प्रतीक्षा थी
राकेश गुप्ता ने कहा कि जनकपुरी आयोजन की काफी लंबे समय से प्रतीक्षा थी। अब अच्छा लग रहा है। आयोजन से 12 ज्योर्तिलिंग की झांकियों के दर्शन का अवसर मिलेगा। यह साैभाग्य की बात है। 


स्वागत में कमी न होगी
वीरेंद्र बघेल ने कहा कि जनकपुरी आयोजन में पूरा सहयोग किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से भी विकास कार्य कराने से क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। भगवान के स्वागत में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed