फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Ramlila to Feature Haridwar Kanwar Tableau for the First Tim Hanuman to Fly to Lanka

जनकपुरी महोत्सव 2026: रामलीला में पहली बार शामिल होगी हरिद्वार की कांवड़ झांकी, उड़कर लंका पहुंचेंगे हनुमान

Wed, 05 Aug 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 09:50 AM IST
सार

जनकपुरी रामलीला को इस बार आधुनिक तकनीक और भव्य झांकियों से और आकर्षक बनाने की तैयारी है, जिसमें हनुमान जी का स्टील वायर से संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Janakpuri Ramlila to Feature Haridwar Kanwar Tableau for the First Tim Hanuman to Fly to Lanka
जनकपुरी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की ऐतिहासिक जनकपुरी रामलीला में इस बार पहली बार हरिद्वार की कांवड़ यात्रा पर आधारित भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी, जबकि तकनीक के जरिए हनुमान जी के उड़कर लंका पहुंचने और लंका दहन का मंचन होगा। जनकपुरी महोत्सव के तहत 6 अक्तूबर को भावना एस्टेट के श्री भावनेश्वर नाथ मंदिर से माता सीता का भव्य डोला निकलेगा।
विज्ञापन


आगरा। शहर की ऐतिहासिक जनकपुरी रामलीला इस बार श्रद्धालुओं के लिए कई नए और भव्य आकर्षण लेकर आएगी। रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला में पहली बार हरिद्वार की कांवड़ यात्रा पर आधारित भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी। आधुनिक तकनीक के माध्यम से बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में बजरंगबली के स्वरूप के उड़कर लंका पहुंचने और लंका दहन का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रामलीला के मंचन को पहले से अधिक भव्य और तकनीकी रूप से समृद्ध बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हनुमान जी का पुतला स्टील वायर से संचालित किया जाएगा। झांकियों, प्रकाश व्यवस्था और विशेष मंचीय प्रभावों के जरिये दर्शकों को यादगार अनुभव देने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा चांदी के रथ में विशेष लाइटिंग कराने का भी विचार रामलीला कमेटी बना रही है। इस बार राम बरात में झांकियां बेहद खास रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावना एस्टेट स्थित श्री भावनेश्वर नाथ मंदिर से निकलेगा माता सीता का डोला
जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि 6 अक्तूबर को भावना एस्टेट स्थित श्री भावनेश्वर नाथ मंदिर से माता सीता का भव्य डोला निकाला जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि डोला भावना एस्टेट रोड, होली पब्लिक स्कूल रोड, गणपति आशियाना रोड, केके नगर, नीरव निकुंज रोड, शिवा कुंज और अमर विहार कॉलोनी सहित विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर पहुंचेगा। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महोत्सव के दूसरे दिन 7 अक्तूबर को श्री भावनेश्वर नाथ मंदिर में भगवान सालिगराम और माता तुलसी का विवाह कराया जाएगा।


जनक महल व तैयारियों को लेकर निरीक्षण
जनकपुरी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने डोला मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सड़क, यातायात, विद्युत सज्जा, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान संजय गोयल, मनोज बंसल, मनोज जादौन, राणा सुशील सिंह, संतोष कटारा, अंकुश मित्तल, आकाश गोयल, धर्मेश जैन सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed