फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav 2023 glimpse of Ram-Sita marriage will be seen on the walls of Janakpuri

Janakpuri Mahotsav 2023: जनकपुरी की दीवारों पर दिखेगी राम-सीता विवाह की झलक, हर गेट पर होगी रंगोली

Mon, 18 Sep 2023 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 10:09 AM IST
सार

जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संजय प्लेस में होने वाले इस आयोजन के लिए जनक महल आकार लेने लगा है। इसके साथ ही क्षेत्र में दूसरे कार्य भी चल रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav 2023 glimpse of Ram-Sita marriage will be seen on the walls of Janakpuri
जनकपुरी महोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस में सज रही जनकपुरी की हर दीवार पर राम-सीता के विवाह की झलक देखने को मिलेगी। पर्यावरण बचाने का संदेश देने वाली पेंटिंग्स भी नजर आएगी। करीब 300 पेड़ों पर भी पेंटिंग की जाएगी और सजाया जाएगा। हर गेट पर सुंदर रंगोली भी बनेगी। जनक महल निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  उत्तर प्रदेश: आगरा में तेंदुए से भिड़ गया 55 वर्षीय किसान, अपनी जान जोखिम में डाल गाय को बचाया; नहीं मानी हार
विज्ञापन


नजर आने लगी तैयारी 
संजय प्लेस क्षेत्र में जनकपुरी की तैयारी नजर आने लगी है। रविवार को इंडिया राइजिंग की टीम ने शहीद स्मारक की दीवारों पर पेंट करना शुरू कर दिया। राइजिंग के नितिन जौहरी ने बताया कि शहीद स्मारक पार्क की दीवारों पर सबसे पहले भगवान गणेश का चित्र बनाया जाएगा। उसके बाद सीता-राम विवाह की पेंटिंग होगी। इससे लोगों को रामसीता विवाह का माहौल देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मेरा पति नपुंसक है: सुहागरात पर बना ली थी दूरी, शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने किया था सनसनीखेज खुलासा, लेकिन...

लाइट से भी की जाएगी सजावट 
उनकी टीम संजय प्लेस में 300 पेड़ों को भी सजाएगी। पेंटिंग के साथ लाइट से भी सजावट की जाएगी। जनकपुरी कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल रावत ने बताया कि जनक महल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।टोरंट के कर्मचारियों ने महल के सामने से बिजली के सभी तार हटा दिए, जिससे लोगों को भगवान राम के दर्शन करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। सफाई कार्य भी चल रहा है। नगर निगम की तरफ से प्रकाश व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  अय्याश दरोगा की गंदी बात: आधी रात घर में घुस फाड़े युवती के कपडे़, ऐसे हाल में देख खौल उठा लोगों का खून और...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed