फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav 2022 Sita ji ka doula in Janakpuri agra

Janakpuri Mahotsav 2022: जनकपुरी में निकला माता जानकी का डोला, यहां हुआ गौरा पूजन

Wed, 21 Sep 2022 09:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 09:54 PM IST
सार

डोला जय राम बाग रोड,  दीप एनक्लेव पुलिया, पाटलिपुत्र कालोनी, इंद्रधनुष कालोनी, राहुल विहार, अमर विहार चौराहा, वैष्णो धाम कालोनी, राधे ग्रीन और कृष्णा एस्पायर के सामने से होते हुए बालाजी धाम आश्रम पहुंची, यहां पर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav 2022 Sita ji ka doula in Janakpuri agra
सीताजी का डोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जनकपुरी महोत्सव में बुधवार की शाम दयालबाग स्थित जनकपुरी कार्यालय से जगत जननी माता जानकी का आकर्षक डोला बैंडबाजों के साथ निकाला गया। माता जानकी के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। हरेक कॉलोनी, गली, नुक्कड़, अपार्टमेंट, कॉलोनियों के लोगों ने पुष्पवर्षा कर माता सीता के डोले का स्वागत किया। 

विज्ञापन


डोला जय राम बाग रोड,  दीप एनक्लेव पुलिया, पाटलिपुत्र कालोनी, इंद्रधनुष कालोनी, राहुल विहार, अमर विहार चौराहा, वैष्णो धाम कालोनी, राधे ग्रीन और कृष्णा एस्पायर के सामने से होते हुए बालाजी धाम आश्रम पहुंची। श्री जनकपुरी महोत्सव कमेटी के महामंत्री मनोज अग्रवाल अछनेरा वालों ने डोले के भ्रमण की व्यवस्थों संभाली। 
विज्ञापन


बालाजी धाम में माता जानकी के स्वरूप गौरा (पार्वती) का विधिवत पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके  बाद शोभायात्रा में शामिल मिथिला नगरी वासियों के लिए प्रसादी और भोजन का आयोजन किया गया। शोत्रा यात्रा में राजा जनक के स्वरूप आलोक अग्रवाल, श्री जनकपुरी महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग, संयोजक भरत शर्मा, राहुल गुप्ता, रामचरन शर्मा,  दिनेश नौहवार, दयानंद यादव, रविंद्र गोयल, विशाल सक्सेना, दिनेश गौतम, हरेश अग्रवाल, मनीष गोयल, सचिन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, सचिन बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed